{"_id":"57c5e5cf4f1c1b483b2cb67d","slug":"negligence-will-not-be-tolerated-prasad","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ः प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ः प्रसाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत ब्लॉक में गंदगी को लेकर आयुक्त (निवेेश) की गाड़ी रोक कर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला नोडल अधिकारी ने ब्लाक का निरीक्षण किया और कर्मचारियों से विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही शासन द्वारा संचालित योजनाओं में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
आयुक्त (निवेश) और जिला नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद मंगलवार की देर शाम डीएम हद्वय शंकर तिवारी, सीडीओ जेपी रस्तौगी, जिला कलक्ट्रेट प्रभारी और बीडीओ आदित्य प्रजापति, एसडीएम दीपाली कौशिक व अन्य विभागीय अफसरों के साथ ब्लाक में प्रस्तावित दौर के लिए पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने विभागीय रिकार्डों की जांच की। सभी रिकार्ड पूरे मिले। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं में मनरेगा योजना, स्वयं सहायता समूह, शौचालय निर्माण, आवासीय निर्माण व गांव में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन
इस दौरान गांव की लंबित शिकायतों का निस्तारण करने, विकास कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने व विभागीय रिकार्डों को पूरा रखने पर ग्राम सचिव सुधीर तोमर, एडीओ पंचायत सुधीर चौहान, ग्राम सचिव लोकपाल, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक की सराहना की। इसके बाद उन्होंने ब्लाक परिसर पर पौधरोपण किया। प्रवेंद्र, भूपेंद्र, नीरज, अरविंद, शिवकुमार, सतीश, सुनीता, रोशन लाल, संजय आदि रहे।
आयुक्त ने स्कूल, कॉलेज और सड़क की जांच की ः छपरौली। आयुक्त (निवेश) और जिला नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के साथ ही बड़ौत - टांडा रोड के चौड़ीकरण की जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद मंगलवार को करीब एक बजे कसबे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे और वहां हर कार्य की जांच की। वे कक्षा रूम में भी गए और छात्राओं से रहन - सहन की जानकारी हासिल की।
छात्राओं को पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में भी प्रश्न पूछे और और उन्होंने छात्राओं को एकाग्र होकर पढ़ाई कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके बाद उन्होंने छात्राओं के खाने की गुणवत्ता की पड़ताल की। इसके बाद आयुक्त चौधरी चरणसिंह राजकीय महाविद्यालय पहुंचे और वहां पर शिक्षण कार्य के साथ साथ होनहार छात्रों से भी मिले और खेलो में अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई भी दी।
आयुक्त (निवेश) तीसरे चरण में बड़ौत- छपरौली - टांडा सड़क मार्ग के चौड़ीकरण की जांच करने पहुंचे और कार्य की गहनता से जांच कर बड़ौत रवाना हो गए। उनके साथ डीएम हृदय शंकर तिवारी, सीडीओ जेपी रस्तौगी, बीएसए एमपी वर्मा, बीईओ डॉ. प्रभात कुमार, एसडीएम बड़ौत, सीओ रमाला अधिकारी रहे।
आयुक्त की कार रोक नारेबाजी की
बड़ौत। सफाई कर्मियों ने खंड विकास कार्यालय में जिला नोडल अधिकारी/ आयुक्त (निवेश) की गाड़ी रोक कर नारेबाजी। बाद में नोडल अधिकारी ने डीएम को जल्द से जल्द समस्या हल कराने के निर्देश दिए। दूसरी तरफ मंगलवार की सुबह सफाई कर्मचारियों ने गंदगी को लेकर पालिका के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
बड़ौत विकास खंड कार्यालय के सामने पड़ी गंदगी से परेशान होकर जिला पंचायत राज विभाग की तरफ से तैनात सफाई कर्मियों ने नारेबाजी कर जिला नोडल अधिकारी/ आयुक्त (निवेश) अमित मोहन प्रसाद की कार रोक दी और समस्या हल होने तक नारेबाजी जारी रखने की चेतावनी दी।
बाद में जिला नोडल अधिकारी ने डीएम को जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए, तब सफाई कर्मी शांत हुए। उधर, मंगलवार की सुबह सफाई कर्मचारियों ने भी ब्लाक के सामने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा उनकी ड्यूटी ब्लाक और ब्लाक के अंतर्गत गांवों में लगाई गई, लेकिन प्रतिदिन ब्लाक पर आकर सुबह व शाम के समय गंदगी साफ करनी पड़ती है। आरोप लगाया कि जैसे ही ब्लाक पर पड़ी गंदगी साफ कर दी जाती है।
एडीओ (पंचायत) सुधीर चौहान, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक और ग्राम सचिव सुधीर तोमर ने पालिका के सफाई कर्मचारियों को दोबारा से नोटिस भेजने की बात कहकर शांत किया। इसमें मनोज, सतीश, जयभगवान, पप्पू, सुभाष, पुष्पेंद्र, शोभा, अनीता, राजेश, सुमित, राज कुमार, संजीव आदि रहे।