फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Negligence does not become heavy, then the corona starts to spread

लापरवाही पड़ न जाए भारी, फिर पैर पसारने लगा कोरोना

Wed, 24 Mar 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Negligence does not become heavy, then the corona starts to spread
बागपत में बुधवार को बिना मास्क के बाजार में पहुंचे लोग - फोटो : BAGHPAT
- बुधवार को 1504 लोगों की जांच कराई गई, चार मिले संक्रमित
विज्ञापन

- मास्क और सोशल डिस्टेंश भूले, बाजारों में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। बुधवार को 1504 लोगों की जांच कराई गई। इनमें से दो बिनौली और दो बड़ौत में कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। अब जिले में नौ केस एक्टिव है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे है, जिससे संक्रमण बढ़ने की संभावनाएं लगातार बढ़ रही है।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना के चार नए मामले सामने आए है। बिनौली में दो लोगों के अलावा गोवा से लौटे बड़ौत के एक युवक सहित चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद भी लोग गाइडलाइन के नियमों का उल्लंघन कर रहे है।
विज्ञापन

दुकानदार और ग्राहक कर रहे नियमों की अनदेखी
नगर से लेकर देहात तक लोग कोरोना गाइड लाइन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। नगर के बाजारों में दुकानदार और खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहक भी नियमों को भूल गए है। नगर के शौकत मार्केट, बड़ा बाजार, सर्राफा बाजार में दिन भी लोग नियमों को ताक पर रखकर खरीददारी करते हुए दिखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए गाइड लाइन का करें पालन
सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि जिले में कोरोना के नए केस मिलने शुरू हो गए है। उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखने, मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।
पांच दिन में मिलें नौ केस
पांच दिन में नौ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बागपत में 20 मार्च को तीन केस, 21 मार्च को दो केस और बुधवार 24 मार्च को चार व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मार्च माह में अब तक कुल 14 केस पॉजिटिव मिल चुके है। इनमें पांच मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है और नौ केस एक्टिव है।
मास्क न पहने पर 22 के चालान काटे
जिले में पुलिस कार्रवाई के बाद भी लोग सावधानियां नहीं बरत रहे है। नगर के वंदना चौक पर पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चलाकर लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मास्क का प्रयोग न करने पर मंगलवार को 15 और बुधवार को 22 लोगों के चालान किए है।

क्या बरते सावधानियां
- नियमित तौर पर हाथ धोएं,
- हाथ धोने के साबून अथवा सैनिटाइजर का प्रयोग करें
- खांसते समय टिशू पेपर या कपड़े का इस्तेमाल करें
- बाथरूम को साफ रखें, आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता रखें
- मोबाइल स्क्रीन को साफ रखें
- मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करें
- खांसी-जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें
- नाक, मुंह और आंखों का छूने से बचें
1350 में से 1128 ने कराया टीकाकरण
बागपत। जिले में बुधवार को 1128 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगवाया, जबकि 122 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि बुधवार को 11 सत्रों में 1350 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। 45 से 60 वर्ष की आयु के बीमारी से ग्रसित 393 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 678 लाभार्थियों ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। बुधवार को सभी केंद्रों पर 1128 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed