{"_id":"6519d90be0cd4aabeb07b8a5","slug":"neeraj-welcomed-back-after-winning-medal-in-asian-games-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-5779-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौटे नीरज का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौटे नीरज का किया स्वागत
विज्ञापन
बड़ौत। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में रजत पदक जीतकर लौटे नीरज का रविवार को नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने फूल-मालाओं से नीरज का स्वागत किया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाइया खिलाई। गांव में भी पूरे दिन जश्न का माहौल रहा।
भारत की रोइंग टीम में आदर्श नंगला गांव के किसान बिजेंद्र के बेटे नीरज भी शामिल रहे। नीरज सेना के जवान हैं और वह भारतीय रोइंग टीम के खिलाड़ी भी हैं। नीरज ने चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में रोइंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। साथ ही जनपद का नाम देश में रोशन किया। रविवार को पदक विजेता नीरज का दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क के पास लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान डीजे की धुनों पर युवा देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। लोगों ने फूल-मालाओं से नीरज का स्वागत किया। साथ ही एक-दूसरे को मिठाइयां बांटीं। स्वागत करने वालों में रालोद नेता अरुण तोमर उर्फ बॉबी, भाजपा नेता धर्मेंद्र तोमर चेयरमैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद नेता संजीव मान, श्रवण तोमर, सम्राट, पिंटू तोमर, अजयराज शर्मा मौजूद रहे।
पिछले साल पूना में नीरज ने जीता था स्वर्ण पदक
गत वर्ष दिसंबर में पूना में हुई 39वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में नीरज ने आर्मी की तरफ से प्रतिभाग करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। नीरज द्वारा पदक जीतने पर आर्दश नंगला में पिता बिजेंद्र ओमवीर, आशीष मान, मनोज मान, हरेंद्र मान आदि ने खुशी मनाई थी। साथ ही लोगों को मिठाइयां खिलाईं।