फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Navratri concluded with the worship of mother Siddhidatri

मां दुर्गा के नौवें स्वरुप सिद्धिदात्रि के पूजन के साथ नवरात्रि पर्व संपन्न

Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Navratri concluded with the worship of mother Siddhidatri
बागपत के विकास भवन स्थित सरकारी आवास में बने दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर्व पर पूजा करते डीएम राजक - फोटो : BAGHPAT
कन्याओं का कराया भोजन, कई मंदिरों में भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री के पूजन के साथ ही बुधवार को नवरात्र का परायण हो गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर कन्याओं को भोजन कराया और दक्षिणा दी। डीएम राजकमल यादव के साथ कई अधिकारियों ने विकास भवन के पास दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। नगर में कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

चैत्र नवरात्र पर्व के अंतिम दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ कमाया। कन्याओं को भोजन कराने के लिए श्रद्धालुओं ने सुबह से तैयारियां शुरू कर दी थीं। शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, विकास भवन के दुर्गा मंदिर में हवन के बाद भंडारा किया गया। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार, एआरटीओ सुभाष राजपूत व कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने विकास भवन में पूजा-अर्चना कर कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed