फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Navratri as a goddess worshiped on the eighth fed girls

नवरात्र की अष्टमी पर पूजा कर देवी रूपी कन्याओं को भोजन कराया

Mon, 10 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 10 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Navratri as a goddess worshiped on the eighth fed girls
बागपत में दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन के दौरान भोजन करतीं कन्याएं। - फोटो : अमर उजाला
बागपत।  नवरात्र की अष्टमी पर सुख संपदा की देवी महागौरी की पूजा अर्चना के बाद रविवार को देवी रूपी कन्याओं को भोजन कराया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने व्रत खोले। कुछ घरों में राम नवमी को व्रत खोले जाएंगे।
विज्ञापन


अष्टमी के मौके  पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। माता के आठवें स्वरूप की पूजा अर्चना धूमधाम के साथ की गई। दूसरी ओर माता दुर्गा की रथयात्रा निकाली गई। पक्का घाट मंदिर में यात्रा का समापन हुआ। आयोजकों ने पंखा चढ़ाया। इस दौरान विभिन्न मनमोहक झांकियां और प्रसिद्ध बैंड शामिल रहे। धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए चल रहे थे। मनीष गर्ग, कन्हैया गुप्ता, सुभाष गुप्ता, नरेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिवम गुप्ता, रामगोपाल, दीपक, बलराम, रवि गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बड़ौत। दुर्गा संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन वैष्णो देवी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन भाजपा नेता सुधीर मान ने किया। मुख्य अतिथि राजेश शर्मा, ज्योति प्रज्जवलन कर्ता नीरज शर्मा, प्रसाद वितरण अखिलेश मित्तल, स्वागताध्यक्ष अंकुर जैन, ध्वजारोहण कर्ता प्रशांत जैन, मूर्ति विराजमान कर्ता हिमांशु गुप्ता, पंखा ढुलावन रोहित मित्तल, पुरूस्कार वितरण नगीन चंद राजीव कुमार रहें। माता का भोग ग्रोवैल परिवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा बड़ौत रेलवे स्टेशन स्थित माता वैष्णवी मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में मेरठ, सोनीपत, दिल्ली, हापुड़, मीरापुर, सरधना के बैंड धार्मिक धुने बजाते चल रहें थे। गणेश मूर्ति, लक्ष्मी-सरस्वती, दुर्गा पहाड़ों पर, वैष्णो मां की पिंडी, शिव परिवार, महिसासुर वध, नौ देवी के रूप, काली का अखाड़ा आदि भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। 


शोभायात्रा को सफल बनाने में संजय गोयल, आकाश बंसल, रवि पालीवाल, विनोद गोयल, सतेंद्र गुप्ता, सौरव जैन, सोनू सैनी, अनुज गर्ग, विजय माहेश्वरी, महेशचंद, दीपक त्यागी, ऋतुराज शर्मा, बब्बल, सुबोध जिंदल, रघुनानंदन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed