फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   nausarpur ke graminon ne highway kabjaya

नौरसपुर के ग्रामीणों ने हाईवे कब्जाया, जाम

Tue, 04 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
nausarpur ke graminon ne highway kabjaya
हत्याकांड में कार्रवाई की मांग के लिए दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम लगाते नौरसपुर के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा (बागपत)। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नौरसपुर के प्रधान के पिता के हत्या आरोपियों की पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह करीब नौ बजे दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर ग्राम मंडौला के समीप जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


जाम लगते ही लोनी और खेकड़ा के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों में अफरा - तफरी मच गई। बाद में सीओ (लोनी) के हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। उन्होंने कहा यदि चौबीस घंटे में हत्यारोपी नहीं पकड़े तो फिर से हाईवे जाम होगा। ग्रामीणों के जाम लगाने से चार घंटे तक हाईवे जाम रहा। इससे हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वाहनांे की लंबी कतारें रहीं।
विज्ञापन


पांच दिन पहले ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम नौरसपुर निवासी ग्राम प्रधान ललित त्यागी के पिता ब्रजेश्वर त्यागी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह घर से खेत में जा रहे थे। ग्राम प्रधान ललित ने गांव के ही दीपक आदि पर करीब बीस वर्ष से चल रहे जमीन विवाद को लेकर अपने पिता ब्रजेश्वर की हत्या का आरोप लगाकर ट्रानिका सिटी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पांच दिन बाद भी नामजद हत्यारोपियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे परिजनों और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनप रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब नौ बजे आक्रोशित परिजन और ग्रामीण दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर धरना पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर मार्ग जाम कर दिया। जाम लगाने की सूचना मिलते ही ट्रानिका सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। दोपहर बारह बजे तक आंदोलनरत लोग नहीं माने। 

इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  सीओ (लोनी) श्रीकांत मौके पर धरनारत महिला और पुरुषों के बीच पहुंचे और उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने परिजनों एवं ग्रामीणों को जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। दोपहर एक बजे  जाम खोला और आंदोलनकारियों ने कहा  यदि चौबीस घंटे में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो आंदोलन होगा। 


चार घंटे हाईवे जाम रहने के कारण मार्गों के दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। इसके चलते वाहन चालकांे के साथ ही आसपास के राहगीरों को  भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान ग्राम प्रधान ललित त्यागी, मिंट, पंकज त्यागी, अनिल त्यागी, दिनेश त्यागी, हरिओम त्यागी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed