फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   National Service Scheme is an example of human service: Neelima Katiyar

मानव सेवा कार्यों की मिसाल है राष्ट्रीय सेवा योजना- नीलिमा कटियार

Fri, 25 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
National Service Scheme is an example of human service: Neelima Katiyar
मानव सेवा कार्यों की मिसाल है राष्ट्रीय सेवा योजना : नीलिमा कटियार
विज्ञापन

बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में रासेयो की स्वर्ण जयंती महोत्सव के दूसरे दिन भी वेबिनार का आयोजन किया गया।
वेबिनार में मुख्य अतिथि उप्र सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार रहीं। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकिता द्वारा गीत प्रस्तुति हमको मन की इतनी शक्ति देना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राज्य संपर्क अधिकारी, एनएसएस उप्र डॉ अंशुमाली शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 वर्षों की गौरवमयी यात्रा पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। राज्य मंत्री उच्च शिक्षा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और अधिकारियों ने कोविड-19 के दौरान जो मानव सेवा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं वे इस सदी की मानव सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा रक्तदान, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यों की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सबसे बड़े युवा संगठन के रूप में सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ा है। विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि स्वयंसेवकों ने अपने सेवा कार्यों से जो मिसाल पेश की है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ मंजू सिंह, डॉ प्रकाश चौधरी, डा गीता रानी शामिल रहीं। डा गीता रानी ने बताया कि स्वर्ण जयंती महोत्सव 24 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed