{"_id":"690de4c01a68dbb4ee09c677","slug":"nasreen-was-first-in-the-100-meter-race-and-arju-was-first-in-the-800-meter-race-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-141447-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सौ मीटर दौड़ में नसरीन और 800 मीटर में आरजू रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सौ मीटर दौड़ में नसरीन और 800 मीटर में आरजू रहीं प्रथम
विज्ञापन
- फजलपुर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में कराई गई तीन दिवसीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता
फोटो- चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। फजलपुर के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चौधरी हरवंश लाल ट्रस्ट ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई, जिसके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक प्रमोद कुमार व अध्यक्ष सुरेश सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सीनियर बालिका वर्ग सौ मीटर दौड़ में नसरीन प्रथम, सोफिया द्वितीय व हिमानी ने तृतीय व 800 मीटर दौड़ में आरजू प्रथम, हसराना द्वितीय और भूमि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी में फजलपुर की शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने धर्म सिंह सरस्वती बालिका विद्यालय बड़का की टीम को हराया। जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर की टीम ने उच्च प्राथमिक विद्यालय फजलपुर की टीम को 53-14 से हराया। कॉलेज सरंक्षक नरेश कुमार वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सपना शर्मा, राकेश वर्मा, प्रेरणा वर्मा, गायत्री वर्मा, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री, मास्टर जयभगवान सिंह, सर्वेंद्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।