फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Nasim hit for 60 thousand bucks

नसीम को 60 हजार रुपये के लिए मारा

Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 30 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nasim hit for 60 thousand bucks
लोनी के युवक की हत्या के आरोपी में हिरासत में लिए गए आरोपी युवक। - फोटो : amar ujala
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नयागांव में युवक नसीम की हत्या कर शव बिटौड़े में जलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि जावेद ने नसीम से 60 हजार रुपये उधार ले रखे थे। रुपये न देने पड़े इसलिए जावेद ने अपने साथी के साथ मिलकर नसीम की पीट-पीटकर हत्या की। सबूत मिटाने के लिए शव को बिटौड़े में जलाया था।  
विज्ञापन


एएसपी अजीजुल हक ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी हमीदाबाद निवासी गुलफाम उर्फ काला पुत्र सलामू और जावेद पुत्र अब्दुल कलीम निवासी डाबर तालाब संगम बिहार निवासी लोनी है। जावेद और नसीम के बीच आपस में लेनदेन रहता था। नसीम के 60 हजार रुपये जावेद पर है। नसीम उससे अपने रुपये का तगादा कर रहा था।
विज्ञापन


इसी बात पर उनकी आपस में गाली-गलौज हुई थी। नसीम को रुपये न देने पड़े, इसलिए जावेद ने  साथी गुलफाम के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। 24 अक्तूबर को उसकी पीटकर हत्या की। सबूत मिटाने के लिए लाश को बिटौड़े में रखकर आग लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed