{"_id":"603fd2a28ebc3e1dcd5a9b74","slug":"narrated-the-story-of-the-marriage-of-lord-rama-and-janak-baghpat-news-mrt528078057","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान राम व जानकी के विवाह का वृतांत सुनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान राम व जानकी के विवाह का वृतांत सुनाया
विज्ञापन
स्वर्णकार धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/चांदीनगर। स्वर्णकार धर्मशाला में चल रही श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा में बुधवार को कथा वाचक भक्त प्रह्लाद और भगवान राम व जानकी के विवाह का वृतांत सुनाया। उधर, लहचौड़ा गांव में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा शुभारंभ से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री के निर्देशन में कथा वाचक आचार्य अमरदीप अवस्थी ने प्रह्लाद चरित्र की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भक्त की भावना ही निराकार ब्रह्म को साकार परमात्मा बना देती है। श्रीराम कथा में आचार्य मनीष महाराज ने श्रद्घालुओं को भगवान श्रीराम व जानकी के विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जिस धनुष को बड़े-बड़े शूरवीर हिला भी नही पाएं, भगवान श्रीराम ने महामुनि विश्वामित्र के कहने पर शिवजी के धनुष का खंडन कर दिया। उन्होंने क्रोधित परशुराम व लक्ष्मण संवाद सुनाया। इस मौके पर भगवान की झांकी निकाली गई। उधर, लहचौड़ा गांव में राजेन्द्र शर्मा के मीनाक्षी पैलेस में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व गांव में सुबह को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव की महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा में राजेन्द्र शर्मा, धनकेश, पप्पू, विपिन, नरेंद्र, सोनू, भूपेंद्र का सहयोग रहा।