{"_id":"67ec37e77a5ebf546c0d1c36","slug":"narrated-stories-of-bravery-of-ex-soldiers-who-fought-for-the-country-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-129013-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: देश के लिए जंग लड़ने वाले पूर्व सैनिकों की बहादुरी के किस्से सुनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: देश के लिए जंग लड़ने वाले पूर्व सैनिकों की बहादुरी के किस्से सुनाए
Wed, 02 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बडौत। नगर के सेंट्रम होटल में मंगलवार को सेवानिवृत्त सैनिकों ने राजपूताना रायफल्स यूनिट का 61वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में हरियाणा, राजस्थान, आगरा के सेवानिवृत्त सैनिकों ने प्रतिभाग किया। जहां सैनिकों की बहादुरी के किस्से सुनाए।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके तोमर ने बताया कि नौवीं राजपूताना रायफल्स यूनिट की स्थापना एक अप्रैल 1964 को हुई थी। इसके बाद से हर साल अलग-अलग राज्यों व शहरों में यूनिट का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस बार स्थापना दिवस बड़ौत में मनाया गया। उन्होंने 1971 की लड़ाई के किस्से भी बताए, जिसमें वह शामिल रहे। बताया कि किस तरह से दुश्मनों से लड़कर जंग में उनके छक्के छुड़ाए। सभी सैनिक देश के लिए डटकर आगे बढ़ते रहे। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल सभी साथियों की पुरानी यादें ताजा करना है। इस तरह का कार्यक्रम आपसी प्रेम भाव व एकजुटता का संदेश देने का काम करता है। इनके अलावा कैप्टन रामपाल, सूबेदार चंद्रवीर, कैप्टन आजाद आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान आयोजक हवलदार राजीव तोमर, कैप्टन राजीव सिरोही, कैप्टन चरण सिंह मलिक, अनुज तोमर, हवलदार विनोद उज्जवल, सूर्य आर्य, सुधीर तोमर आदि उपस्थित रहे।