{"_id":"63c6e7bde054490eae3c971b","slug":"na-baghpat-news-c-14-1-83343-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: विवेचनाओं में लापरवाही दरोगा को पड़ी भारी, एसपी ने किया संस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: विवेचनाओं में लापरवाही दरोगा को पड़ी भारी, एसपी ने किया संस्पेंड
Tue, 17 Jan 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बडौत। पुलिस अधीक्षक ने बड़ौत कोतवाली के अंतर्गत आने वाली बोहला चौकी पर तैनात दरोगा को विवेचनाओं में लगातार लापरवाही किए जाने को लेकर सस्पेंड कर दिया है और उसकी जांच क्षेत्राधिकारी क्राइम को सौंप दी है। साथ ही जांच रिपोर्ट सात दिनों के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
सस्पेंड किए गए दरोगा श्याम सिंह बड़ौत-कोताना मार्ग पर स्थित बोहला पुलिस चौकी पर तैनात थे। पिछले कई रोज से उनके हल्का क्षेत्र के गांवों से फरियादियों की शिकायत एसपी के संज्ञान में पहुंच गई थी। इसके अलावा दरोगा अधिकारियों द्वारा दी गई विवेचनाओ में भी लापरवाही बरत रहे थे। बार-बार कहने के बावजूद जब दरोगा ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो मंगलवार की देर रात्रि एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया और इसकी जांच क्षेत्राधिकारी क्राइम को सौंपी हैं और सात दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है। सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि एसपी ने दरोगा को विवेचना में लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड किया है।