फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muslims got respect in BJP government, opposition kept tricking

Baghpat News: भाजपा सरकार में मुस्लिमों को मिला सम्मान, विपक्षी बरगला रहे

Sat, 24 Jun 2023 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Muslims got respect in BJP government, opposition kept tricking
-रटौल में भाजपा अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे में भाजपा अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन किया गया। इसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों की हितैषी पार्टी है। भाजपा सरकार में मुस्लिमों को सबसे ज्यादा सम्मान मिला है, जबकि विपक्षी केवल मुस्लिमों को बरगलाकर इस्तेमाल करने में लगे है।
रटौल में फार्म हाऊस में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुस्लिमों को बराबर का सम्मान दिया जा रहा है। मुस्लिम बच्चों को शिक्षा और सुुरक्षा प्रदान की जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में समान अधिकार और पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए छात्रवृत्ति का लाभ मिल रहा है। गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। समाज के लोगों के मकान बनवाए जा रहे है। प्रदेश में सबसे अधिक मकान मुस्लिमों के ही बनवाए गए है। हज कोटे को बढ़ाया गया है, गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान दिया जा रहा है। समाज के लोगों को अस्पतालों में बीमारियों के इलाज के लिए उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए गए है। उन्होंने मुस्लिमों को भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सूरजपाल, हाजी मुन्तजिर, अय्यूब अली, सैय्यद हैदर, जिला प्रभारी अशोक नागर, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, सिह, साजिद मलिक, हसमत चौधरी, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed