फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Muslim brothers tied defense thread with Hindu sisters

मुस्लिम भाइयों ने हिंदु बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

Mon, 23 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Muslim brothers tied defense thread with Hindu sisters
बागपत के निरपुड़ा गांव में मुस्लिम भाइयों के राखी बांधती बहनें। - फोटो : BAGHPAT
- भाइयों ने बहनों को उपहार में दिए पौधे, नशा न करने का वचन भी दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में रक्षाबंधन के त्योहार पर आपसी सौहार्द का परिचय दिया गया। गांव के मुस्लिम भाइयों ने हिंदु बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया और उपहार में बहनों को पौधे भेंट किए। बहनों ने भाइयों से नशा न करने का वचन लिया।

गांव निवासी शाकिर अंसारी, महबूब अंसारी, सुहेल सैफी, मुर्सलीन कुरैशी रविवार को पूर्व ग्राम प्रधान मुनेश देवी के आवास पर पहुंचे और अपनी कलाई पर राखी बंधवाने की इच्छा जताई की। मुनेश देवी ने हिंदू बहनों को बुलाकर मुस्लिम भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बंधवाया। उन्होंने उपहार स्वरूप कुछ रुपये देने चाहे लेकिन बहनों ने रुपये लेने से मना कर दिया। उपहार में बहनों ने पौधे और आपसी भाईचारा बढ़ाने के साथ नशा छोड़ने का वचन लिया। इसके अलावा निश्चय राणा, निवेश राणा, रोहित मोघा, अनुज कुमार, अमित राणा, विकास राणा ने भी अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाया। मुनेश देवी ने कहा कि अगर हिंदू और मुस्लिम आपस में एकजुट होकर रहें तो देश में अमन और शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed