फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Musharraf's family's lands filled the government's coffers more than expected

Baghpat News: मुशर्रफ के परिवार की जमीनों ने उम्मीद से ज्यादा भरी सरकार की तिजाेरी

Fri, 06 Sep 2024 02:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 06 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Musharraf's family's lands filled the government's coffers more than expected
शत्रु संपति की खबर से संबं​धित फोटो। कोताना गांव ​स्थित शत्रु संपति पर बोर्ड लगाते लेखपाल । फाइ
बागपत। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के परिवार की जमीनों ने उम्मीद से ज्यादा सरकार की तिजोरी को भर दिया है। जिन नौ खसरों की करीब 13 बीघा जमीन की नीलामी कराई है, उनसे सरकार को 39 लाख छह हजार रुपये मिलने की उम्मीद थी। मगर खरीददारों ने इस जमीन को लेने में रुचि दिखाई और सरकार के खजाने में अब एक करोड़ 38 लाख 16 हजार रुपये आएंगे।
विज्ञापन

जिस शत्रु संपत्ति की नीलामी कराई गई है, यह कोताना गांव के नौ खसरों में मौजूद है। इनमें सबसे ज्यादा खींचतान खसरा संख्या 1074 की करीब पौने तीन बीघा जमीन को लेकर हुई। इसका आधार मूल्य 7.98 लाख रुपये था और इसकी नीलामी 30.88 लाख में हुई। मगर इसमें सबसे बड़ी बात यह रही कि नीलामी का समय सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक का रखा गया था। इसके साथ ही यह भी नियम था कि अगर जमीन के लिए बोली लगती रहेगी तो वेबसाइट को बंद नहीं किया जाएगा और चार बजे के बाद भी नीलामी प्रक्रिया चलती रहेगी।
विज्ञापन

सभी खसरों की नीलामी करीब साढ़े चार बजे तक खत्म हो गई लेकिन खसरा संख्या 1074 की नीलामी रात नौ बजे तक चलती रही। इसकी नीलामी भी सबसे ज्यादा रुपयों में हुई। इसके अलावा खसरा संख्या 1070 की जमीन का आधार मूल्य 6.65 लाख रुपये था और इसकी नीलामी भी 25.85 लाख रुपये में हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभी बांगर की जमीन नीलाम हुई, खादर में बाकी
कोताना में कुछ शत्रु संपत्ति खादर तो कुछ बांगर के रिकाॅर्ड में दर्ज है। इनमें यह फर्क है कि खादर की जमीन नदी के पास होती है जो यहां यमुना नदी के पास है और बांगर की जमीन नदी से दूर होती है, जहां बाढ़ का पानी नहीं आता है। फिलहाल भारत के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय ने बांगर की संपत्ति की नीलामी कराई है। इसके बाद खादर की शत्रु संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

- शत्रु संपत्ति अभिरक्षण कार्यालय की संस्तुति पर दर्ज होंगे नाम
इस संपत्ति की नीलामी के बाद रिकाॅर्ड में इसको लेने वालों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए शत्रु संपत्ति अभिरक्षण कार्यालय से उन सभी लोगों के नाम का पत्र व कागज भेजे जाएंगे, जिन्होंने नीलामी में बोली लगाकर जमीन को लिया है। इसके बाद इस संपत्ति की पुराने लोगों की जगह नए नाम से पहचान की जाएगी।
इस तरह हुई जमीन की नीलामी
खसरा संख्या जमीन हेक्टेयर आधार मूल्य नीलामी मूल्य
1070 0.19 665000 2585000
1071 0.218 763000 2563000
1072 0.089 311500 1106500
1073 0.088 308000 1108000
1074 0.228 798000 3088000
1075 0.101 353500 1108500
1076 0.076 266000 886000
1078 0.126 441000 1371000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed