{"_id":"652e8b2bea9df551ad079dd4","slug":"murti-pran-pratistha-program-started-kalash-yatra-taken-out-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-6318-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सिसाना गांव में मंगलवार को मां शांकभरी देवी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव में शिव मंदिर से शुरू होकर गांव का भ्रमण करने के उपरांत मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
मंदिर में सुबह पंडित रमा शंकर शास्त्री के निर्देशन में विधि-विधान से मां शाकंभरी का पूजन कराया गया। इसके उपरांत कलश यात्रा निकालकर कलश मंदिर में स्थापित कराए गए। मंदिर में नवमी तिथि सोमवार को हवन के बाद माता की मूर्ति की प्रतिष्ठा कराई जाएगी। मूर्ति की प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारा कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस मौके पर विपिन शास्त्री, इंद्रजीत शास्त्री सहित काफी संख्या गांव की महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।
-- --