{"_id":"6a287a83187465493e04bfb2","slug":"murder-of-tent-trader-and-his-son-sparks-anger-among-traders-baghpat-news-c-14-1-mrt1065-1213248-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या से व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। टेंट व्यापारी और उनके बेटे की हत्या से व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने बाजार बंद कराकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डीआईजी कलानिधि नैथानी, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय समेत अन्य अधिकारी माैके पर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों ने बदमाशों के एनकाउंटर की मांग उठाई। शव नहीं उठने देने को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने नेशनल हाईवे से रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकलवाया।
-हिस्ट्रीशीटर ने 25 सेकेंड में की वारदात
हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी साथियों के साथ मंगलवार शाम तैयारी के साथ व्यापारी सोहनलाल की दुकान पर पहुंचा था। उसने 25 सेकेंड में वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दिख रहा है कि शाम 5:50:30 बजे लुहारी अपने साथी के साथ दुकान में आया। आते ही सोहनलाल को कई गोलियां मार दीं। इसके बाद दुकान के अंदर से बाहर आए सोहनलाल के बेटे विकास से वह भिड़ गया, तभी हिस्ट्रीशीटर के साथी ने विकास को गोली मार दी। 5:50:55 बजे दोनों बदमाश दुकान से बाहर निकल गए। इस तरह करीब 25 सकेंड में बदमाशों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं।
-इस तरह शुरू हुई रंजिश
26 जून 2016 में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने शराब ठेका संचालक से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर सेल्समैन के साथ मारपीट की थी। उस समय वह नमकीन लेने सोहनलाल की कन्फेक्शनरी पर चला गया। नमकीन नहीं देने पर सोहनलाल के बेटे विकास की पिटाई कर दी थी। दोनों मामलों में पुलिस ने वरुण लुहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
-जमानत पर आने के बाद की वारदात
जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद 17 जुलाई 2016 को वरुण लुहारी ने अपने भाई कपिल समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर विकास की दुकान पर पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उस समय व्यापारी पक्ष की तरफ से लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग की गई। दोनों पक्षों की फायरिंग में गोली लगने से वरुण के भाई कपिल की मौत हो गई। वहीं व्यापारी विकास और राजेश अग्रवाल घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों के कई लोग जेल भेजे गए थे, तभी से हिस्ट्रीशीटर वरुण और टेंट व्यापारी सोहनलाल में रंजिश चल रही है। वरुण कई बार व्यापारी सोहनलाल को धमकी दे चुका था।
--