{"_id":"65b890c79590d0c7ba0622a5","slug":"murder-in-baghpat-a-mason-was-brutally-murdered-and-his-body-thrown-in-the-field-2024-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder In Baghpat: राजमिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर शव खेत में फेंका, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Baghpat: राजमिस्त्री की बेरहमी से हत्या कर शव खेत में फेंका, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 30 Jan 2024 11:32 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:32 AM IST
सार
बागपत जनपद में मंगलवार सुबह राजमिस्त्री की हत्या से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जमा ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा थानाक्षेत्र में राजमिस्त्री की हत्या कर शव गन्ने के खेत में डाल दिया गया। जानकारी लगने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
सांकरोद गांव का रहने वाला शाहबुद्दीन(52) पुत्र जुम्मा राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार शाम नमाज पढ़ने के बाद अचानक वह गायब हो गया। इसके बाद देर रात तक भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
इसके बाद शाबुद्दीन के बेटे आसिफ और भाई रहीसु नें देर रात कोतवाली में पहुंचकर शाहबुद्दीन के गायब होने की पुलिस को सूचना देकर पता लगाने की मांग की। मंगलवार की सुबह राजमिस्त्री शाहबुद्दीन का शव गांव के जंगल में किसान ओमप्रकाश के गन्ने के खेत में पड़ा मिलाl
किसानों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। घटना का पता लगने पर पुलिस और मृतक के परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए।
राजमिस्त्री के पेट में चाकू से एक वार कर और गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या की गई है। गले में फंदे का निशान भी था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से हत्या करने वालों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl

कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है। इस संबंध में अभी कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगीl
सीधा सादा व्यक्ति था शाहबुद्दीन
साकरोद गांव का रहने वाला राजमिस्त्री शाहबुद्दीन सीधा-सादा व्यक्ति था। उसके बेटे आशिक ने बताया कि उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह सबसे अच्छा व्यवहार रखते थे। इसके बावजूद किसी ने उनकी हत्या कर दी।