फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder: fire of revenge is being extinguished with blood for blood, families are being destroyed due to mutual

तनातनी का अंजाम हत्या: खून के बदले खून से बुझा रहे इंतकाम की आग, आपसी रंजिश में उजड़ रहे परिवार

Mon, 30 Oct 2023 01:04 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 Oct 2023 01:04 PM IST
सार

बागपत जनपद में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां खून के बदले खून से इंतकाम की आग को बुझाया जा रहा है। ऐसे कई बड़े मामले सामने आए हैं जब आपसी विवाद का अंजाम लोगों को मौत से चुकाना पड़ा। पढ़ें ये रिपोर्ट।

विज्ञापन
Murder: fire of revenge is being extinguished with blood for blood, families are being destroyed due to mutual
हिलवाड़ी गांव में किसान की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में खून के बदले खून से इंतकाम की आग को बुझाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिले में इस तरह की आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जिससे अपराध भी बढ़ा है।

विज्ञापन


पुलिस भी आपस में रंजिश रखने वाले परिवारों पर शिकंजा कसने में विफल दिखाई दे रही है। इस तरह की घटनाओं से गांवों में तनातनी भी बढ़ रही है। आगे पढ़ें आखिर कब-कब आपसी रंजिश का अंजाम लोगों को मौत से चुकाना पड़ा।

विज्ञापन

Murder: fire of revenge is being extinguished with blood for blood, families are being destroyed due to mutual
किसान की हत्या - फोटो : Amar Ujala

बेटे ने की हत्या तो पिता को उतारा मौत के घाट
हिलवाड़ी गांव में दुल्हैंडी के दिन किसान कृष्णपाल उर्फ काला के बेटे दीपक ने गांव के ही युवक विक्की की हत्या कर दी थी, जिसमें दीपक को हत्या के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वह अभी भी जेल में बंद है। इसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए रविवार को किसान कृष्णपाल उर्फ काला को मौत के घाट उतार दिया गया।

पाबला गांव में किसान को मारी गई छह गोलियां
पाबला गांव में अप्रैल माह में हुई फाइनेंसर अंकित मावी की हत्या के मुकदमे में पुलिस ने बबलू, महेश समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें किसान राजू उर्फ राजकुमार को बार-बार हत्या की धमकी मिलने पर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी।

इसके बाद जुलाई माह में किसान राजू उर्फ राजकुमार पर अंकित मावी की हत्या का बदला लेने के लिए हमला कर दिया गया। पांच गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

विज्ञापन

Murder: fire of revenge is being extinguished with blood for blood, families are being destroyed due to mutual
किसान की हत्या - फोटो : Amar Ujala

जेल से जमानत पर आए हत्यारोपी को मारी गोली
मंसूरपुर गांव के मदन की हत्या के मुकदमे में जेल भेजा गया सन्नी सात महीने पहले जमानत पर बाहर आ गया था। सन्नी एक सप्ताह पहले गांव में ही जा रहा था, तभी उसे गोली मारकर घायल कर दिया गया। इसमें घायल सन्नी के पिता ने मृतक मदन के परिवार के चार सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया।

जहां रंजिश चल रही है, उनको चिह्नित कराया जा रहा है। इससे उनपर नजर रखी जा सके, जिससे इस तरह का अपराध नहीं हो। इसके लिए थाना पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।-अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed