फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder case letter missing from Juvenile Justice Board

किशोर न्याय बोर्ड से हत्या के केस की पत्रावली गायब - चोरी की धारा में दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 24 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Murder case letter missing from Juvenile Justice Board
किशोर न्याय बोर्ड से हत्या के केस की पत्रावली गायब
विज्ञापन

बागपत। किशोर न्याय बोर्ड से हत्या के एक केस की पत्रावली गायब हो गई है। इस संबंध में कोतवाली पर चोरी के धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत विधि सह परिवीक्षा अधिकारी ममता शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी ने उन्हें सप्ताह में दो दिन (शुक्रवार व बुधवार) किशोर न्याय बोर्ड में कार्यों में सहयोग के लिए अस्थाई रूप से संबद्ध किया गया था। कार्यालय में कार्यरत प्रतीक्षा व रविता शर्मा को किशोर न्याय बोर्ड में पूर्ण रूप से संबद्ध हैं। बताया कि पत्रावली पर कार्य और रखरखाव कार्यालय कर्मचारी रविता शर्मा व प्रतीक्षा संयुक्त रूप से करतीं थीं। 24 दिसंबर 2021 को हत्या के केस की पत्रावली विचारण के लिए नियत थी। पूछने पर उन्होंने बताया कि उक्त पत्रावली गायब हो गई है। यह केस बड़ौत कोतवाली में 2003 में दर्ज हुआ था। समस्त विचारण पत्रावली का चार्ज प्रभार जिला प्रोबेशन कार्यालय के कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार शर्मा के पास था। प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ने 13 मई 2022 को डीएम बागपत को पत्र भेजा।

डीएम के आदेश के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने 25 मई 2022 को बागपत कोतवाली प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुरोध किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड से गायब हुई पत्रावली के मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed