फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipality members met the vice president of National Backward Classes in Delhi

नगर पालिका सदस्य दिल्ली में राष्ट्रीय पिछडा वर्ग के उपाध्यक्ष से मिले

Fri, 11 Sep 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Municipality members met the vice president of National Backward Classes in Delhi
खेकड़ा पालिका में हो रही गड़बड़ियां बताईं, पालिका की ऑडिट रिपोर्ट भी दी
विज्ञापन

खेकड़ा। नगर की समस्याओं को लेकर नगर पालिका के सदस्यों ने दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति से मुलाकात की। इस दौरान पालिका कार्यालय की गड़बड़ी की शिकायत की। लोकेश प्रजापति ने पालिका के ईओ को फोन कर समस्याओं का निदान कराने को कहा। साथ ही पालिका सदस्यों के शिकायती पत्र पर अपनी आख्या डालकर मुख्यमंत्री को भेजा।

नगर पालिका बनने के बाद नगर के वार्ड 19 से बढ़कर 25 हो गए थे। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के 13 सदस्यों ने दिल्ली में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति से मुलाकात कर नगर की समस्याएं बताई और नगर पालिका कार्यालय में हो रही गड़बड़ी से अवगत कराया। उन्होंने इस वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट भी उन्हें सौंपी। रिपोर्ट में ऑडिटर ने गंभीर खामियां बताई है। लोकेश प्रजापति ने पालिका के ईओ अनिल पंडित को फोन कर पालिका सदस्यों की समस्याओं का जल्दी ही हल कराने को कहा। पालिका सदस्य सुधीर धामा ने बताया लोकेश प्रजापति ने मामले को डीएम के संज्ञान में डालकर शिकायती पत्र की प्रति अपनी आख्या डालकर मुख्यमंत्री को भी भेजी है। इस दौरान पालिका सदस्य संदीप प्रजापति, महक सिंह, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, शकील, नजीर अहमद, राजबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed