फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipal elections--------Traders said - the problem of water logging and jam should be removed, parking should be made

Baghpat News: नगर निकाय चुनाव<bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha><bha>--</bha> व्यापारी बोले-जल भराव और जाम की समस्या दूर हो, पार्किंग बने -अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने रखी अपनी-अपनी राय

Tue, 09 May 2023 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections--------Traders said - the problem of water logging and jam should be removed, parking should be made
नगर निकाय चुनाव--------
विज्ञापन

फोटो संख्या 2

बड़ौत। नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें व्यापारियों ने अपनी-अपनी राय रखी। उन्हाेंंने कहा कि नगर मेें जल भराव और जाम की समस्या काफी गंभीर है। ऐसे में जो प्रत्याशी इन समस्याओं को दूर कर सके और व्यापारियों के हकों की बात कहे, ऐसे ही प्रत्याशी को नगरपालिका बड़ौत का चेयरमैन चुनेंगे।

ये बोले व्यापारी----
समस्या एक नहीं है, संगठन के माध्यम से व्यापारी बार-बार अधिकारियों को अवगत भी कराते हैं, लेकिन जिम्मेदारों में इच्छाशक्ति नहीं होने के कारण जाम और पार्किंग जैसी समस्याओं का भी निपटारा नहीं हो पा रहा।-प्रदुमन जैन
विज्ञापन


ई-रिक्शा के अव्यवस्थित संचालन के कारण जाम लगता है। शहर में नो एंट्री का तो पालन ही नहीं हो रहा। पार्किंग न होने से व्यापारी और ग्राहक दोनों को समस्या होती है। समस्याओं का निपटारा कराने की ओर किसी का ध्यान नहीं।- अनिल जैन
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में पार्किंग न होने से आसपास के गांवों से आने वाले ग्राहकों को ज्यादा समस्या होती है। गांवों से आए ग्राहक कहीं पर भी वाहन खड़े कर देते हैं, इससे पूरे दिन नगर में जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में इस समस्या का हल निकालने के लिए नगर में पार्किग की व्यवथा होनी चाहिए।-सुनील जैन


पार्किंग के लिए शहर में कई जगह भी हैं। नगर पालिका अगर अनुमति दे तो व्यापारी खुद ही इन जगहों पर पार्किंग की सुविधा विकसित कर लेंगे। इससे समस्या नहीं रहेगी।- धनेन्द्र जैन


स्थानीय स्तर पर व्यापारियों की समस्याओं और मांगों की उपेक्षा की जा रही है। यह ठीक नहीं है। व्यापारी खुद व्यवस्थाओं को सुधारने में सहयोग करता है, लेकिन जिम्मेदार लोग ही मुंह मोड़े रहते हैं। शहर में सफाई तक ढंग से नहीं हो रही। डा़ योेगेश जिंदल

शहर में बंदरों का जबरदस्त उत्पाद है। हर जगह बंदर नजर आते हैं। सुबह के समय गलियों से निकलना बड़ा मुश्किल होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों पर बंदर अक्सर हमला करते हैं। शहर को बंदरों से निजात दिलाना जरूरी है।- रोबिन गोयल


शहर का सबसे बड़ा मुद्दा जलभराव का है। थोड़ी सी बारिश होने पर ही बाजारों में जलभराव हो जाता है। यहां तक की नगर की अधिकांश कालोनियों में भी पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव का कोई खासा इंतजाम नहीं रहता। - बिटटू गर्ग




शहर में कूड़े की सफाई के उचित इंतजाम नहीं है। शहर से निकलने वाला कूड़ा बाहरी इलाके में डाल दिया जाता है, जिससे शहर में आने-जाने वाले लोगों को गंदगी से दिक्कत होती है। देर से कूड़ा उठाया जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। -नवीन जैन




- शहर में तमाम समस्याएं हैं, लेकिन निस्तारण को कोई गंभीर नजर नहीं आता। इस बार ऐसे चेयरमैन को चुना जाएगा, जो लोगों के बीच में रहता है। शहर की समस्याओं का समाधान जरूरी है। - याेगेश जैन

नगर में आवारा पशुओं ने आंतक मचा रखा है, इसके अलावा अवैध अतिक्रमण भी लोगों के लिए परेशानियों का सबब बनाना हुआ है। दिन निकलते ही पूरा नगर जाम की चपेट में आ जाता है, इससे व्यापारी पर विपरीत असर पड़ता है। इसलिए इस बार ऐसे प्रत्याशी को चेयरमैन चुनेंगे, जो समस्याओं का हल करे।-दिनेश जैन


चुनाव जीतने के बाद किए गए वायदों को पूरा करे, नगर के चहुमुंखी विकास में कोई कसर न छोड़े, सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता के साथ कार्य करे। ऐसा चेयरमैन चुनेंगे। -तेजपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed