फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mukesh, who lifts weight with his teeth, is desperate for treatment

दांतों से वजन उठाने वाला मुकेश इलाज को मोहताज

Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mukesh, who lifts weight with his teeth, is desperate for treatment
दिल्ली के राजकीय कैंसर इंस्टीट्यूट में भर्ती मुकेश धामा - फोटो : BARAUT
- मुंह में कैंसर की बीमारी से जूझ रहा मुकेश, 16 लाख लग चुका इलाज में
विज्ञापन

- नौकरी का जमा फंड भी लगा दिया, साढ़े तीन बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी
- शासन प्रशासन से उम्मीदें लगाए है मुकेश, ग्रामीणों ने भी लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत)। अपने दांतों से 100 किलोग्राम से अधिक वजन उठा लेने वाला बिनौली का मुकेश धामा मुंह के कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। किसान सहकारी सेवा समिति में बाबू की नौकरी से जमा किया गया फंड भी इलाज में खत्म हो गया है। पांच में से साढ़े तीन बीघा जमीन बेचनी पड़ी है, लेकिन बीमारी का खर्च पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने उसके इलाज के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन से आर्थिक मदद करने की मांग की है।
बागपत के बिनौली गांव की किसान सेवा सहकारी समिति में क्लर्क के पद पर कार्यरत मुकेश धामा पुत्र स्वर्गीय जय सिंह कभी अपने दांतों से 100 किलोग्राम से अधिक वजन उठाकर लोगों को हैरत में डाल देते थे। उसके दांतों से वजन उठाने के कारनामे को दूर दूर से लोग देखने आते थे। वर्ष 1997 में मेरठ में डीएम रहे दीपक सिंघल ने मुकेश को सम्मानित किया था। उसका यह हैरत अंगेज कारनामा आज भी क्षेत्र में चर्चित है। मगर, यह शख्स डेढ़ वर्ष से मुंह में कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। नौकरी से जमा किया फंड भी इलाज में खत्म हो चुका है। पिता के देहांत के बाद विरासत में मिली पांच बीघा जमीन में से साढ़े तीन बीघा भी बिक चुकी है। कुछ मिला कर करीब 16 लाख रुपये अब तक इलाज में लग चुका है, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं है। परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। ग्रामीण रमेश चंद चौहान, संदीप धामा, सेंसरपाल खटीक, जितेंद्र उज्ज्वल, मनोज आदि ने मुकेश के इलाज के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन

परिवार की जिम्मेदारी में ही खर्च हो रहा वेतन
मुकेश बताते है कि परिवार में पत्नी गीता के अलावा दो बेटे और एक बेटी बच्चे है। बड़ा बेटा बीए फाइनल, बेटी इंटर और छोटा बेटा दसवीं में है। परिवार के पालन पोषण के साथ बच्चों की पढ़ाई का खर्च में ही वेतन खर्च हो जाता है। इलाज काफी महंगा होने के कारण आर्थिक संतुलन पूरी तरह गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 20 का खर्च बताया चिकित्सकों ने
मुकेश इस समय दिल्ली के राजकीय कैंसर इंस्टीट्यूट अस्पताल में मुंह में कैंसर की बीमारी का इलाज करा रहा है। चिकित्सकों ने वर्तमान स्थिति को देखते हुए करीब 20 लाख रुपये का अनुमानित खर्च बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed