फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP's lap was also desecrated

सांसद की गोद में भी पलड़ी बदहाल

Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 13 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
MP's lap was also desecrated
पलड़ी गांव में बदहाल पड़ी चौपाल। - फोटो : amar ujala
बागपत के दोघट के ऐतिहासिक बरनावा मार्ग पर बसा है पलड़ी गांव। बागपत के सांसद और भाजपा नेता डॉ. सत्यपाल सिंह ने जब गांव को गोद लिया था तो ग्रामीणों की आंखें चमक उठी थी। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बेरोजगारी जैसी न जाने कितनी ही समस्याओं के समाधान की उम्मीद बंधी, लेकिन गुजरते वक्त के साथ उम्मीदें टूटने लगी हैं। दो साल बाद ग्रामीण खुद को जहां का तहां खड़ा पाते हैं। गांव में खराब पड़े 29 हैंडपंप विकास के दावों की पोल खोल रहे हैं। व्यथा इससे भी बड़ी है, सांसद के गांव में पंचायतघर नहीं है। निकासी नहीं होने के कारणा पानी सड़कों पर बहता है। बेटियों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था का वादा न जाने का पूरा किया जाएगा। ग्रामीण नाराज हैं और एलान करते हैं कि समस्याओं को लेकर अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन


पलड़ी की समस्याएं :
* जल निकासी की व्यवस्था नहीं
* नालियां बंद होने से बढ़ी परेशानी 
* चार तालाब हैं, जल निकासी नहीं 
* गांव के रास्तों पर भरता है पानी
* चौपाल का भवन जर्जर हाल
* गांव में नहीं पंचायत घर
* 29 हैंडपंप ठप पड़े हैं

क्या हुए काम, क्या है उम्मीद
अक्तूबर 2014 में पलड़ी को सांसद आदर्श गांव घोषित किया गया था। गांव में जो समस्याएं गोद लेने से पहले थी, वह आज भी हैं। ग्रामीणों ने बताया यहां केवल एक बैंक खुला है। बैंक ने गांव में 35 सोलर लाइट लगवाई हैं। ग्राम प्रधान कुसुम लता ने बताया कॉलेज में आरओ लगवाए हैं। शौचालय की व्यवस्था की गई। एक तालाब की सफाई कराई। यहां दो सिलाई केंद्र और सहकारी समिति का गोदाम खुलवाया। अब सांसद सत्यपाल सिंह ने गांव के चार रास्ते पास कराए हैं। इसके अलावा गांव में बिजलीघर बनेगा।
विज्ञापन


क्या-क्या कहा था सांसद ने
सांसद ने घोषणा की थी कि गांव में सीसी रोड, पांच गेट बनवाए जाएंगे। हर घर में शौचालय होगा। गांव में कोई बेरोजगार नहीं होगा, सबको काम दिया जाएगा। गरीब वर्ग के लोगों के लिए ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। खाद गोदाम बनाया जाएगा। चार तालाबों को पक्का बनाया जाएगा और उनका सुंदरीकरण होगा। बालिकाओं के लिए डिग्री कॉलेज बनेगा। बच्चों के खेलने के लिए खेल मैदान होगा। गांव सचिवालय बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं सुधरे हालात, अनशन की तैयारी
ग्राम सुधार समिति ने विकास कार्य नहीं होने पर अनशन की तैयारी कर ली है। समिति के अध्यक्ष यामीन खां ने बताया यहां विकास कार्य  नहीं कराए गए हैं, इससे परेशानी हो रही है। ग्रामीण मलखान सिंह, यामीन खां, संसार सिंह, कृष्णपाल, मुलायम सिंह आदि ने बताया गांव बदहाली की हालत में है। इससे अच्छा तो गोद ही नहीं लिया जाता तो अच्छा था। अब जिला प्रशासन के सभी विभागों के खिलाफ ग्राम सुधार समिति अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन करेगी। 

 गांव में जल निकासी की समस्या है। इसके लिए कोई नाला नहीं है। तालाबों की खुदाई नहीं हुई है। गांव में कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन अभी कई कार्य होने बाकी हैं। - कुसुम लता, ग्राम प्रधान


क्या बोले सांसद
सांसद सत्यपाल सिंह का कहना है कि गांव में विकास कार्य कराए गए हैं। दो लड़कों ने अपना उद्योग भी शुरू कर दिया है। समय-समय पर किसानों और पशुपालकों के लिए कैंप लगवाए गए। इसके बाद भी जो समस्याएं रह गई हैं, उनका समाधान कराया जाएगा। ग्रामीणों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

पलड़ी में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। तालाब पर अगर कब्जा है तो उसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
- ह्दय शंकर तिवारी, डीएम बागपत।

गांव में कुछ कार्य कराए गए हैं, कुछ पाइप लाइन में है। वह अभी नए आए हैं। जो विकास कार्य लंबित उन्हें कराया जाएगा।
 प्रेम शंकर, बीडीओ, ब्लाक बिनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed