बागपत। जिले के गांवों में एक करोड़ 55 लाख रुपये से बनाई गई बीस सड़कों का सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लोकार्पण किया।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। हर सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया गया है तो नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस वे भी सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन सीसी रोड का लोकार्पण किया गया है। वह तितरोदा, दादरी, दाहा, रहतना, बाछौड़, बूढ़पुर, तुगाना, इब्राहिमाबाद माजरा, गलहेता, सिरसली, जिवाना गुलियान, मिलाना, बेगमाबाद गढ़ी, झुंडपुर, कंडेरा में बनाई गई है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, कृष्णपाल चेयरमैन, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, आनंद चौधरी काठा, जितेंद्र धामा प्रमुख, परविंद्र धामा प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, अनिल चौहान, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे।