{"_id":"66bfd731f05b08a5e7074504","slug":"mp-expressed-displeasure-over-the-slow-pace-of-construction-of-overbridge-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-112456-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति पर सांसद ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति पर सांसद ने जताई नाराजगी
Sat, 17 Aug 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बिजरौल व बिनौली रोड रेलवे क्रांसिग पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण के कार्य का शुक्रवार को सांसद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओवरब्रिज निर्माण के कार्य की धीमी गति पर उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने रेलवे अधिकारियों को बुलाकर उन्हें भी नसीहत दी और जल्द से जल्द कार्य को पूरा कराए जाने के लिए कहा।
सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने शुक्रवार को पहले बिजरौल रोड रेलवे क्रांसिग पर किए जा रहे ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया, फिर बिनौली रेलवे क्रांसिग के ओवरब्रिज का। इस दौरान ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने खासी नाराजगी जताई। कहा कि पिछले ढाई साल से इसका निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि इसका निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए था। निर्माण कार्य के चलते रोजाना व्यापारियों व दुकानदारों समेत अन्य स्थानीय लोगों को आवागमन को लेकर परेशानी हो रही है। लेकिन लोगों द्वारा लगातार कार्य में तेजी किए जाने की मांग पर भी कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया। यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि जल्द इसको पूरा नहीं किया गया तो फर्म को ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने रेलवे के एक्सईएन शिव कुमार व सेतु निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण में यदि तेजी नहीं लाई गई तो लिखित में जवाब मांगा जाएगा। रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं। इस अवसर पर एक्सईएन शिव कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, ठेकेदार को भी हिदायत दी गई है। इस अवसर पर रालोद नेता अश्वनी तोमर, कुलदीप, विकास आदि शामिल रहे।