फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP acquitted in two cases of code of conduct violation

Baghpat News: आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में सांसद दोषमुक्त

Sat, 04 Apr 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
MP acquitted in two cases of code of conduct violation
बागपत कचहरी में अ​धिवक्ता के साथ जाते सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगत सिंह ने लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के दो मामलों में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को दोषमुक्त किया। उनके साथ एक मामले में रालोद के खेकड़ा नगर अध्यक्ष सुधीर धामा भी दोषमुक्त हुए। खेकड़ा कोतवाली में अप्रैल 2024 में एफएसटी प्रभारी अरविंद कुमार ने आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने गाड़ियों के काफिले के साथ अहमदनगर गांव के शिव मंदिर में लोगों के साथ पहुंचकर जनसभा की। उनके काफिले की गाड़ियों में करीब 100 लोग सवार थे, जबकि उनकी अनुमति नहीं ली गई थी।
इसके अलावा एफएसटी प्रभारी प्रमोद कुमार ने 20 अप्रैल 2024 को दूसरा मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया गया कि लोकसभा प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बिना अनुमति के खेकड़ा में रोड शो किया। इसमें 100 से ज्यादा ट्रैक्टर और गाड़ियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

दो गाड़ियाें में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। दोनों मामलों में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भगत सिंह ने सुनवाई की और शुक्रवार को सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान व सुधीर धामा को दोष मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed