{"_id":"57966d394f1c1b356421e944","slug":"movie-kalan-village-farmers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मवी कलां के किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मवी कलां के किसानों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा एसडीएम से शिकायत करने जाते मवीकला के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवी कलां के किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा हरियाणा के किसान जबरन उनके खेतों से मिट्टी का अवैध खनन करा रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। उन्होंने एसडीएम से हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
सोमवार की दोपहर 12 बजे ग्राम मवी कलां के ग्रामीण तहसील में पहुंचे। उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी दीपाली कौशिक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा हरियाणा के कई किसान दबंगई दिखाकर जबरन उनके खेतों से मिट्टी का अवैध खनन करा रहे हैं।
विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे उनके खेत गहरे गड्ढों में तब्दील हो गए। इससे खेत फसल बुआई के लायक नहीं रहे हैं। पीड़ितों ने एसडीएम से मिट्टी के अवैध खनन की जांच करा खनन पर अंकुश लगा दोषी किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
एसडीएम ने किसानों को हरियाणा के अफसरों से जल्द वार्ता करने का आश्वासन दिया। इसमें रामचंद्र, सिरदारे, गंगा किशन, बलबीर, नरेश, देवेंद्र, विरेंद्र, इंद्रपाल, रामपाल आदि रहे।