फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Movement if we did not deliver the goods picked up soon

धरने से उठाया सामान जल्द न दिया तो आंदोलन

Mon, 08 Mar 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Movement if we did not deliver the goods picked up soon
किसान यूनियन के नेता सामान लेने कोतवाली पहुंचे, पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक नये कृषि कानूनों के विरोध में 40 दिन चले किसानों के धरने को समाप्त करने के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा जब्त किए सामान को लेकर सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे। इस दौरान सामान न मिलने पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आक्रोश व्यक्त कर पुलिस कर्मियों को खरी खोटी सुनाई। किसान यूनियन के पदाधिकारी ने कहा यदि जल्द जब्त किया सामान नहीं मिला तो दोबारा क्षेत्र के किसान आंदोलन शुरू करेंगे। इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के अधिकारी होंगे।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी के नजदीक नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने 40 दिन धरना दिया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा धरने को जबरन 40वें दिन हटवाया था। पुलिस ने किसानों का सामान भी जब्त कर लिया था, इसे वापस देने की घोषणा बड़ौत तहसील में महापंचायत के दौरान एडीएम ने की थी, लेकिन कई माह बाद भी किसानों को उनका सामान नहीं लौटाया जा रहा है। सोमवार को किसान यूनियन के पदाधिकारी थांबेदार चौधरी ब्रजपाल, आचार्य बलजोर सिंह और विक्रम आर्य के संयुक्त नेतृत्व में किसान कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कुछ सामान देने के बाद अब पुलिस प्रशासन चक्कर कटा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। उधर पुलिस ने कहा पुलिस ने जो सामान जब्त किया था, वह लौटा दिया है। उधर, थांबेदार चौधरी ब्रजपाल ने कहा यदि एक सप्ताह में किसानों का सामान नहीं लौटाया तो दोबारा से पंचायत बुलाकर आंदोलन शुरू होगा। इसमें वीरेंद्र, विपिन, देवेंद्र, सुबोध, प्रवीण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed