फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Movement ended promise

वादे पर आंदोलन हुआ समाप्त

Sun, 27 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 27 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Movement ended promise
दिगंबर जैन कॉलेज में छात्रों से वार्ता करते प्राचार्य। - फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को 12वें दिन छात्रों ने नारेबाजी करके  भूख हड़ताल शुरू की तो प्रबंध समिति के  सदस्य  कॉलेज पहुंचे और छात्रों से वार्ता शुरू की। घंटों तक चली वार्ता के बाद प्रबंध समिति ने लिखित मेें छात्रों की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की।
विज्ञापन


छात्रसंघ के अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर, महामंत्री बंसत राठी और उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को 12वें दिन भी छात्रावास निर्माण की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। अध्यक्ष राहुल कुमार तोमर ने प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने गबन कर कॉलेज में बने छात्रावास को बिना किसी विभागीय अनुमति के तुड़वाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रावास की जगह बने हाल को तुड़वाकर फिर छात्रावास का निर्माण कराने, दिगंबर जैन कॉलेज छात्रावास निर्माणधिकरण के बोर्ड लगवाने, छात्र निधि छात्र यूनियन केे प्रतिनिधि के समझौते से छात्र हित के शासनादेशानुसार खर्च कराने, कॉलेज परिसर में छात्रसंघ की ओर से वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुदान मुहैया न कराने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र ओर भड़क उठे और मांग पूरी न होने पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चिराग चौधरी, वर्तमान उपाध्यक्ष अमरदीप शर्मा व छात्र जोनी भूख हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटों वार्ता के बाद प्रबंध समिति ने लिखित में छात्रों की मांग शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया तो धरना खत्म हो गया। प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव डीके जैन ने कहा छात्रों की मांग शीघ्र पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें कमल सिंह तोमर, रवि तोमर, बंसत, रजनी, सुप्रिया, छवि, सुधाशुं, राजीव, प्रदीप, अमरदीप, पुनीत, मनीष चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed