{"_id":"63bc63c9adf84910ce220eb3","slug":"motilal-ram-will-be-the-new-cdo-of-baghpat-baghpat-news-mrt6211069150","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मोतीलाल राम होंगे बागपत के नए सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मोतीलाल राम होंगे बागपत के नए सीडीओ
विज्ञापन
मोतीलाल राम होंगे बागपत के नए सीडीओ
-रंजीत सिंह के तबादले के छह महीने बाद मिले स्थाई सीडीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। छह महीने से अधिक समय बीतने के बाद बागपत जनपद को नए सीडीओ मिले है। मेरठ के जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक मोतीलाल राम के प्रमोशन के बाद उन्हें बागपत का सीडीओ बनाया गया है।
जून 2022 से बागपत के सीडीओ रंजीत सिंह का ट्रांसफर हो गया था। जिसके बाद से सीडीओ पद खाली चल रहा था। जिसका चार्ज जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल को दिया गया था। उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव रमेश चंद्र मिश्र ने मेरठ के परियोजना निदेशक मोतीलाल राम का प्रमोशन होने के बाद बागपत सीडीओ बनाया।
---
किक बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने जीते पदकबागपत। स्पोर्ट्स एंड फिटनेस अकेडमी के तीन खिलाड़ियों ने गौतम बुद्धनगर के मलकपुर इंडौर स्टेडियम में आठ जनवरी को हुई एक दिवसीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें मीत रंगा ने 20 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक, उज्ज्वल रंगा ने रजत पदक व रुद्र प्रताप सिंह ने 28 किलोग्राम भार में कांस्य पदक हासिल किया। जिनका सोमवार को बागपत पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
------
दस हजार के ईनामी ने सरेंडर के लिए दायर कराई याचिका
बागपत। खेकड़ा के विनयपुर गांव के दाउद हत्याकांड में फरार चल रहे दस हजार रुपये के ईनामी मोहित निवासी भागौट सरेंडर करने की फिराक में है। जिसने न्यायालय में सरेंडर करने के लिए याचिका दायर कराई है। उधर खेकड़ा कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि फरार ईनामी की तलाश में दबिश दी जा रही है।