फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mother-son attacked in house, four accused arrested

मां-बेटे पर घर में घुसकर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mother-son attacked in house, four accused arrested
दोघट। बोपरा गांव में चार लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बोपरा गांव निवासी मुन्सब अली ने तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते गांव के चार लोग उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने उनके बेटे अरमान पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुत्र को बचाने आई उसकी मां सरीन को भी पीटा। जिसमें मां-बेटा दोनों गंभीर घायल हो गए। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बोपरा गांव में हुए झगड़े चार आरोपियों को भड़ल चौकी इंचार्ज ने टीम के साथ बोपरा गेड़बरा बाई पास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें इकबाल उर्फ खान पुत्र रोजूदीन, यूसुफ पुत्र रोजूदीन, नफीस पुत्र रोजूदीन, कल्लू पुत्र इकरामुदीन निवासी ग्राम बोपरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed