फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mother-daughter dies in an accident

ट्रक ने कुचल दिया बाइक पर सवार परिवार, मां बेटी की मौत

Thu, 25 May 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 25 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। महिला का पति और दो बच्चे बाल-बाल बचे। हालांकि उनको भी चोट लगी हुई हैं।  
विज्ञापन


शाहपुर बड़ौली निवासी बेदू सिंह अपनी पत्नी सीमा (27), बेटे हर्ष (4), बेटी सृष्टि (3) और हर्षिता (18 माह) के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार शाम घर से अहेड़ा गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही गौरीपुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को कुचल दिया।
विज्ञापन


इससे बच्ची हर्षिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रुप से घायल महिला को राहगीर जिला अस्पताल लेकर गए। वहां के चिकित्सकों ने उसको भी मृत घोषित कर दिया। बेदू और उनके दो बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका उपचार कराया। इस हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया। आरोपी चालक फरार हो चुका था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में है।


रोड के गड्ढों के कारण हुआ हादसा 
बागपत। राहगीरों के अनुसार हादसा रोड पर बने गड्ढे के कारण हुआ है। ट्रक बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रहा था और बेदू सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक को नहीं बचा पाया। लोगों ने प्रशासनिक अफसरों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed