मां-बेटी को पीटा
घायल युवती पूनम पुत्री मीहनती ने बताया कि वह रविवार को सुबह खेत में चारा लेने गई थी। जब वह घर लौट रही थी तो गांव के ही एक सिरफिरे युवक बिंद्र ने उस पर साइकिल की चेन से हमला बोल दिया और गांव की गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। शोर सुनकर आई उसकी मां कांती ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उनकी भी पिटाई कर दी।
इसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। मां कांती ने बिंद्र को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया है। कांती ने बताया कि इस युवक ने पूरे गांव में आतंक मचा रखा है। पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुका है।