फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   mother and her daughter lay in front of DM's car

डीएम की गाड़ी के सामने लेट गई मां-बेटी 

Fri, 13 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
mother and her daughter lay in front of  DM's car
डीएम की गाड़ी के सामने लेट गई मां-बेटीI - फोटो : amar ujala
बागपत के प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की पत्नी और बेटी जिले के प्रभारी राज्यमंत्री सुधीर रावत के  सामने इंसाफ मांगने पहुंची। पूरी व्यथा सुने और ठोस आश्वासन दिए बगैर मंत्री सुधीर रावत आगे बढ़ गए। आहत प्रधानाध्यापक की पत्नी को बेहोश छा गई। मां-बेटी डीएम की गाड़ी के सामने लेट गई। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। बामुश्किल पुलिस ने दोनों को हटाया। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


प्रदेश के स्वाथ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत बृहस्पतिवार को विकास भवन में जिला योजना की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। हेड मास्टर सतपाल शर्मा का बेटा सोनू अपनी मां उर्मिला और बहन सीमा के साथ उनसे मिलने पहुंच गया। सोनू का आरोप है कि पहले उन्हें राज्यमंत्री से नहीं मिलने दिया। समिति की बैठक के बाद चंद मिनट के लिए मुलाकात हुई, इसमें उनकी पीड़ा को पूरी तरह नहीं सुना गया। इसके अलावा उन्हें ठोस आश्वासन भी नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मंत्री की गाड़ी को रोककर अपनी पीड़ा बताने की कोशिश की, लेकिन अन्य लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इससे क्षुब्ध होकर उर्मिला ने डीएम ह्दय शंकर तिवारी की गाड़ी के बोनेट पर जोर-जोर से हाथ मारे। इसके बाद वह खुद और उनकी बेटी सीमा गाड़ी के आगे लेट गई। इस दौरान बसपा विधायक लोकेश दीक्षित और रालोद विधायक वीरपाल राठी ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू का कहना है कि उनके भाई और पिता सतपाल शर्मा की हत्या का मुख्य आरोपी पंकज पाराशर है। उसके इशारों पर ही पूरी वारदात हुई है। पुलिस न पंकज को पकड़ रही है और न ही अन्य नामजद आरोपियों को। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उनके घरों पर संदिध लोगों को भेजा जा रहा है।

इतना ही नहीं पुलिस भी उन्हें धमकी दे रही है कि अन्य किसी अफसर से शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा। उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में उनकी कभी भी हत्या हो सकती है। डीएम हृदय शंकर तिवारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही फरार आरोपी पकड़े जाएंगे। 

सीओ से उलझी उर्मिला शर्मा 
बागपत। हेड मास्टर सतपाल शर्मा की पत्नी उर्मिला शर्मा ने पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान वे सीओ कर्मवीर सिंह से उलझ गई। पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। 

प्रधानमंत्री से मांगा जाएगा न्याय  
बागपत। सोनू का कहना है कि बागपत पुलिस-प्रशासन और यूपी सरकारी ने उनकी सुनवाई नहीं की तो वह अपने परिवार के साथ जल्द ही प्रधानमंत्री के पास पहुंचकर न्याय मांगेगा।

यह है मामला 
बागपत। सिंघावली अहीर गांव के हेड मास्टर सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लोगों ने गोली मारकर भाग रहे एक बदमाश को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। 

सतपाल हत्याकांड : बबली और कौशल्या की तलाश में मेरठ में दबिश 
बागपत। हेड मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला बबली और कौशल्या की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मेरठ और बागपत में संभावित संस्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय का कहना है कि आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 

नौवीं का छात्र लापता 
बागपत। मवी कलां गांव के राजू का बेटा नीरज, बागपत शहर के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है। बुधवार सुबह नीरज घर से किताब लेने के लिए बाहर गया था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। तलाश करने के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने गुरुवार को कोतवाली पर पहुंचकर छात्र की बरामदगी की मांग की है।


चाकू के साथ युवक पकड़ा 
बागपत। शहर के कोर्ट रोड से गुरुवार शाम कोतवाली पुलिस ने एक संदिग्ध युवक पकड़ा। उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पकड़ा गया आरोपी पुराना कस्बा का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed