फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mother accused of strangling daughter to death in Baraut

UP News: बड़ौत में मां पर बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sat, 08 Mar 2025 06:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Mar 2025 06:23 PM IST
सार

शनिवार की सुबह करीब तीन बजे शहरी के समय मां वारिशा व बेटी नाजिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वारिशा ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Mother accused of strangling daughter to death in Baraut
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के बिजरौली गांव में शनिवार को मां पर अपनी बेटी नाजिया (14) का गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी मां वारिशा को हिरासत लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्प्ताल बागपत भेज दिया। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब तीन बजे शहरी के समय मां वारिशा व बेटी नाजिया के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि वारिशा ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना दिए बिना आनन-फानन में शव को दफनाने की तैयारी की जा रही थी। इस बीच किसी ने 112 पुलिस को कॉल कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


आरोपी वारिशा को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली लेकर पहुंची। वारिशा का पति गय्यूर सुल्तानपुर में फेरी लगाकर खिलौने बेचने का काम करता है।  वारिशा के नौ बच्चे थे, जिनमें से नाजिया दूसरे नंबर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed