फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Most auspicious time in February, more than 250 marriages will take place

Baghpat News: फरवरी में सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त, 250 से अधिक होंगी शादियां

Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 03 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Most auspicious time in February, more than 250 marriages will take place
डीजे की धुन पर थिरकती दुल्हन व दुल्हा। स्रोत: स्वयं
बागपत, बड़ौत। इस बार फरवरी में अन्य महीनों के मुकाबले सबसे ज्यादा शादियां होंगी। सिर्फ फरवरी में जनपद में 250 से अधिक शादी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर, शादी के सीजन के चलते कारोबारियों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले तीन साल के मुकाबले इस साल सबसे ज्यादा शादियां होंगी।
विज्ञापन


हिंदू पंचांग के मुताबिक 2024 में शुभ मुहूर्त 71 हैं। इनमें सबसे अधिक शादियों के मुहूर्त फरवरी में हैं जिसमें कुल 17 तारीखें हैं। जबकि जनवरी में केवल 10 शुभ मुहूर्त थे, वहीं सबसे कम नवंबर में सिर्फ छह शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में गुलाबी मौसम होने के कारण 2024 में सर्वाधिक शादियां होंगी। यानी फरवरी में शहर से लेकर गांव तक रोजाना औसतन 15 से 16 शादियां होंगी।
विज्ञापन


ये बोले ज्वैलर्स- शादी के सीजन के चलते इस बार कारोबार डेढ़ से दो करोड़ का होने का अनुमान है। लोग शादी के सीजन के चलते ज्वैलरी आदि बनवा रहे हैं। दुल्हन के लिए अंगूठी, चेन, टीका आदि बनवाया जा रहा है। - सौरभ जैन ज्वलैर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बोले कपड़ा व्यापारी--

जो परिवार महंगी साड़ी, लहंगा आदि खरीदकर फिनिशिंग के लिए दे रहे हैं, वे पहले शुभ मुहूर्त में ही कपड़ों की खरीद-फरोख्त की शुरुआत कर चुके हैं। बताया कि फरवरी में सबसे ज्यादा शादियां होने के कारण शादी के कपड़ों की ब्रिकी खूब हो रही है। हालांकि, यह सेल सहालग के मुकाबले 40 फीसदी है, जो पहले के खरमास से बेहतर है। फरवरी माह में ही में 40 लाख से अधिक कपड़ों की खरीददारी की संभावना है। - सतपाल राणा, कपड़ा व्यापारी


- मई और जून में एक भी शादी का मुहूर्त नहीं

पंचवटी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कुंदन भारद्वाज ने बताया कि लंबे अरसे के बाद साल 2024 में मई एवं जून में एक भी शादी नहीं होगी। इसकी वजह बृहस्पति एवं शुक्र का अस्त होना है। बताया कि बृहस्पति व शुक्र गृह के अस्त होने के कारण कोई शुभ मुहूर्त नहीं बना।



शादी के लिए शुभ तारीखें

फरवरी - 1 ,2, 3, 4, 5, 6, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 24, 25, 26, 27 व 29



मार्च - 1, 3, 4, 5, 6, 7, 11 व 12



अप्रैल - 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 व 26



जुलाई - 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16 व 17



नवंबर - 17, 18, 22, 23, 24 व 25



दिसंबर - 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 13, 14 व 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed