फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than 200 cameras will be on the Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा पर होगी 200 से अधिक कैमरों की नजर

Thu, 21 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
More than 200 cameras will be on the Kanwar Yatra
बागपत। कांवड़ यात्रा और श्रावणी मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलेभर में 200 से अधिक कैमरों से निगरानी की जाएगी। वहीं जिले को सात जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया है। बुधवार को अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने ड्यूटी प्वाइंट पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम राजकमल यादव ने कहा कि श्रावण माह की शिवरात्रि पर भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 25 से 28 जुलाई तक चार दिवसीय मेला आयोजित किया जाएगा। जहां लाखों कांवड़िये भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर अपने गंतव्य की तरफ रवाना होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांवड़ ड्यूटी में किसी भी स्तर से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के दौरान कांवड़ियों की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाए। इस दौरान एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष मिश्र, एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में रहे अलर्ट
बैठक में अफसरों ने कहा कि भड़ल, दाहा, पलड़ी, बरनावा, शेखपुरा होते हुए कांवड़िये पुरा महादेव मंदिर पहुंचे है। जिसमें कई गांव मिश्रित आबादी वाले है और संवेदनशील इलाके है। जहां पूरी तरह अलर्ट रहे।

ड्यूटी करें, वीआईपी कोई नहीं
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि मेले में कोई वीआईपी नहीं है। कांवड़ियों की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई है। सभी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी करें और कांवड़ियों से अच्छा व्यवहार करें। समस्या होने पर उच्चाधिकारी को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed