फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More people got the vaccine than the target

108 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Tue, 29 Jun 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
More people got the vaccine than the target
बागपत। जिले में सोमवार को लक्ष्य के सापेक्ष 108 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाई। बागपत ब्लॉक में सबसे अधिक 210 फीसदी व बड़ौत ब्लॉक में सबसे कम 36 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि सोमवार को बागपत ब्लॉक में 100 के सापेक्ष 210, बड़ौत ब्लॉक में 300 के सापेक्ष 110, छपरौली ब्लॉक में 300 के सापेक्ष 310, खेकड़ा ब्लॉक में 200 के सापेक्ष 350 लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। इसके अतिरिक्त अभिभावक स्पेशल बूथों पर 200 में से 134 और पिंक बूथों पर 200 में से 123 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई। उधर, 18 से 44 आयु वर्ग में 3400 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया था। इनमें से 3183 लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

वैक्सीन के अभाव में कम लगे सत्र
वैक्सीन की कमी के चलते सोमवार को बिनौली व पिलाना ब्लॉक में टीकाकरण प्रभावित रहा। दोनों ब्लॉक में नियमित अभियान के अंतर्गत 45 से 60 आयु वर्ग के टीकाकरण के सत्र नहीं लगाए गए। हालांकि दोनों ब्लॉक में 18 से 44 आयु वर्ग के लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। मंगलवार को वैक्सीन मिलने पर सभी सेंटरों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मिले पॉजिटिव, 25 केस एक्टिव
बागपत। जिले में सोमवार को तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में 25 केस एक्टिव हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 9093 हो गई है। 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि संक्रमितों की गलियों में सैनिटाइजेशन कराकर सील कर दिया है। इन गलियों में लोगों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी। सर्विलांस टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed