फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monkeys attacked on people in Baghpat and many injured

यूपी के बागपत जिले में बंदरों का आतंक, छह को किया घायल, तीन दिल्ली के लिए रेफर

Thu, 17 Oct 2019 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attacked on people in Baghpat and many injured
बंदरों के हमले में हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

जानलेवा बंदरों का बागपत शहर में आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को बंदरों ने हमला कर शहर में छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों का इलाज कराया। चिकित्सकों ने तीन घायलों को दिल्ली रेफर किया। दहशतजदा लोगों ने मोहल्ला औरंगाबाद में नारेबाजी की और तहसील में एडीएम को ज्ञापन देकर खूंखार बंदरों को पकड़वाने की मांग की। 

विज्ञापन


खेकड़ा शहर के विभिन्न गली मोहल्लों में विगत एक माह से बंदरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। जानलेवा हमला करने वाले खूंखार बंदर आए दिन लोगों को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर रहे हैं, लोगों की शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे शहर के लोगों में संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ा आक्रोश है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला की खबर का असर: स्कूल को जारी हुआ नोटिस, बंदरों के खौफ में बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को खेकड़ा शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी युवक राजेश धामा पुत्र जयबीर, वृद्ध तेजपाल सिंह धामा, सुखपाल सिंह धामा, गौरव शर्मा, अंकुर सहित छह  युवकों और वृद्धों को हमला बोलकर कान, हाथ व गर्दन में काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने लाठी- डंडे लेकर शोर मचाकर बंदरों को वारदात स्थल से भगाया। इसके बाद घायलों के परिजनों ने चिकित्सकों से इलाज कराया, लेकिन चिकित्सक ने सुखपाल सिंह, राजेश धामा, गौरव शर्मा को दिल्ली रेफर रिया। शहर के लोग बंदरों के आतंक से खासी दहशत में हैं। 

स्थानीय लोगों ने मोहल्ला औरंगाबाद में बुधवार को एकत्र होकर पुलिस और नगर पालिका अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और तहसील में पहुंचकर एसडीएम दुर्गेश मिश्रा को ज्ञापन देकर लोगों पर हमला करने वाले खूंखार बंदरों को पकड़वाने की मांग की। ताकि शहर के लोग चैन से रह सके। इस दौरान धीरज धामा, रणबीर धामा, सचिन धामा, विनोद कुमार, चांद, राजेश धामा आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed