{"_id":"6ac558079943015d5f07c36d","slug":"monkey-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-160100-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंदरों के हमले से छत से गिरा बच्चा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंदरों के हमले से छत से गिरा बच्चा, हालत गंभीर
विज्ञापन
बागपत। रोशनगढ़ गांव में सोमवार की शाम को बंदरों के हमले से सात वर्षीय हसन छत से गिर गया। नीचे गिरने से बच्चे की पैर की हड्डी टूट गई और सिर में चोट लग गई। परिजनों ने बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
रोशनगढ़ गांव निवासी अमजद ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे के करीब उनका सात वर्षीय बेटा हसन छत पर खेल रहा था। अचानक वहां आठ-दस बंदर पहुंचे और बच्चे पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए हसन भागा तो बंदरों ने हमला कर दिया। इसके कारण वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया कि छत से नीचे गिरने के कारण उसके पैर की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट लगी है। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव में काफी संख्या में बंदर घूम रहे हैं और आए दिन बच्चों व लोगाें पर हमला करते हैं। लोग कई बार बंदरों को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। सीएमएस डॉ. अनुराग ने बताया कि बच्चे को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
--
नौ लोगों को वैक्सीन लगाई
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि मंगलवार को कुत्तों के काटने से नौ लोग घायल पहुंचे। जगत सिंह निवासी बिचपड़ी, कार्तिक, शिवा निवासी मीतली, विमल निवासी मेवला, उषा, ईशा, अंश, चिंटू निवासी टटीरी आदि को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। साथ ही उन्होंने कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।