फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monitoring of Kanwar Yatra by helicopter

हेलीकॉप्टर से हो रही कांवड़ यात्रा की निगरानी

Wed, 19 Jul 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 19 Jul 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of Kanwar Yatra by helicopter
बागपत में कांवड़ लेकर आए शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को यहां पहुंचकर हेलीकॉप्टर से सहारनपुर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सहारनपुर मंडल के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दो दिनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी करने के आदेश दिए।     
विज्ञापन


मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे यहां पुलिस लाइंस में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन के सभागार में सहारनपुर के कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी केएस इमैनुअल, डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव समेत सभी एसपी की बैठक ली। कांवड़ यात्रा की समीक्षा की। अभी तक किए गए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी की जाए। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर उससे तुरंत पूछताछ की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के वेश में पुलिस ड्यूटी करने के निर्देश देते हुए सभी संदिग्धों पर नजर रखने को कहा। आगामी दो दिनों में सभी कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस बल बढ़ाने और सतर्कता के निर्देश दिए। एडीजी ने अधिकारियों से कांवड़ियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही रूट डायवर्जन संबंधी भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिया कि जिन मार्गों पर कांवड़ियों की संख्या ज्यादा रहती है, उन पर एहतियात बरतते हुए यातायात को चलवाया जाए। डाक कांवड़ के आने जाने के मार्ग पर व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। बैठक में एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव भी मौजूद रहे।

अधिकारियों की बैठक लेने के बाद एडीजी प्रशांत कुमार ने हेलीकॉप्टर से सहारनपुर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीआईजी और डीएम भी मौजूद रहे। शहर के अलावा नेशनल हाईवे, शाहपुर-बुढ़ाना मार्ग, शामली मार्ग, खतौली, भंगेला, गंगनहर कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। बाद एडीजी हेलीकॉप्टर से फिर से पुलिस लाइन आए। यहां अधिकारियों को छोड़कर हेलीकॉप्टर से मेरठ चले गए।      

आज से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे बंद  
बागपत। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बुधवार से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। बड़ौत से दिल्ली जाने वाले वाहन डायवर्ट होंगे।

इससे लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ेगा। सीओ खेकड़ा संजीव सुमन ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। बड़ौत से गौरीपुर मोड़ तक संख्या अधिक हो जाने के कारण हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से वाहन डायवर्ट होंगे और दूसरी तरफ बड़ौत से ही वाहन डायवर्ट कर दिए जाएंगे। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम विवेक यादव ने बताया कि पुरा महादेव मेले में वॉच टावर पर मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। यहां व्हाट्सएप और फेसबुक चलाने की छूट नहीं होगी।

नौ बजे से होगा झंडा पूजन
शिवरात्रि पर पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर झंडा पूजन नौ बजे से होगा। जलाभिषेक 21 जुलाई की रात नौ बजकर 50 मिनट पर होगा। पुजारी जय भगवान शर्मा ने बताया कि जलाभिषेक से पहले झंडा पूजन कराया जाएगा।

सुरक्षा में नहीं चलेगी चूक ः एडीजे
अमीनगर सराय (बागपत)। एडीजी प्रशांत कुमार और आईजी रामकुमार ने पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर और कांवड़ियों की सुरक्षा के इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


ड्रोन और हेलीकॉप्टर से मेले की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। मंगलवार को सहारनपुर और मेरठ मंडल के प्रभारी एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने परशु रामेश्वर महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कांवड़ियों के आवागमन मार्गों की सुरक्षा भी जांची। कांवड़ मार्ग, जलाभिषेक और उनकी सुरक्षा की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed