फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monitoring of activities of examination centers will be done with CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी

Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of activities of examination centers will be done with CCTV cameras
बागपत के यमुना इंटर कालेज में आयोजित बैठक में भाग लेते केन्द्र व्यास्थापक - फोटो : BAGHPAT
- कंट्रोल रूम की मॉनिटिरिंग के लिए डीएम ने डिप्टी कलक्टर को नोडल नामित किया
विज्ञापन

- तीन जोनल, आठ सेक्टर और 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। तहसीलदार और जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों की कंट्रोल रूम से मॉनिटिरिंग की जाएगी। डीएम राजकमल यादव ने डिप्टी कलक्टर पूजा चौधरी को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया है। तीन जोनल, आठ सेक्टर और 44 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए है।
बुधवार को श्री यमुना इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापकों, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक में डीएम ने परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में चार राजकीय और 40 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों सहित 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 15239 और इंटरमीडिएट के 14868 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति परिषद की ओर से की जाएगी। सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। श्री यमुना इंटर कॉलेज को मुख्य संकलन केंद्र और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज को उप संकलन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार और जिविनि की निगरानी में भेजे जाएंगे प्रश्न पत्र
परीक्षा केंद्रों पर तीन-तीन परीक्षा दिवस के प्रश्न पत्र पांच अलग-अलग लॉट में प्राप्त होंगे। प्रश्न पत्रों की गोपनीयता के लिए केंद्रों तक प्रश्नपत्र तहसीलदार और जिला विद्यालय निरीक्षक की निगरानी में पहुंचाए जाएंगे। डीएम राजकमल यादव ने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की मॉॅनिटिरिंग के लिए डिप्टी कलक्टर पूजा चौधरी को नोडल नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर 2021 की उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षा कराई जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता बनाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक उत्तर पुस्तिका के कवर पृष्ठ पर मोहर लगाकर छात्रों को उपलब्ध कराएंगे।

संयुक्त शिक्षा निदेशक व पर्यवेक्षक ने किया केंद्रों का निरीक्षण
बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी और शासन स्तर से बोर्ड परीक्षा के नामित पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह राणा ने श्री यमुना इंटर कालेज, जीजीआईसी बागपत और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम के प्रभारी और सहायक कर्मचारियों को केंद्रों पर कोई भी परेशानी होने पर तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed