फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   mok dril

सन्नाटे के बीच राहत, मॉक ड्रिल से परखीं तैयारियां

Sun, 22 Mar 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
mok dril
सन्नाटे के बीच राहत, मॉक ड्रिल से परखीं तैयारियां
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जनता ूकर्फ्यू के दौरान जिला अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को परखा। अभ्यास कराया यदि कोई कोरोना पीड़ित वास्तव में आ जाता है तो स्वास्थ्य कर्मचारियों को उसे आइसोलेशन वार्ड तक कैसे ले जाना है।

जनता ूकर्फ्यू के चलते रविवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही सन्नाटा रहा। स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवाजाही देखने को मिली। यहां ओपीडी बंद रही, जबकि आकस्मिक सेवाएं जारी रही, लेकिन मरीज नहीं पहुंचे। चिकित्सक अस्पताल में मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया 31 मार्च तक ओपीडी बंद कर दी। रविवार को जनता कर्फ्यू होने के कारण जिला अस्पताल सुनसान रहा। ओपीडी बंद है तथा चिकित्सक किसी भी आपात काल सेवा के लिए अस्पताल में मौजूद हैं। कोरोना वायरस के संदिग्ध को आइसोलेट करने व आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करने के लिए चिकित्सकों को रिहर्सल कराई जा रही है। एंबूलेंस आती है, वार्ड ब्वॉय और चिकित्सक दौड़कर वैन के पास पहुंचते हैं। स्ट्रेचर पर मरीज को लेटाकर आइसोलेशन वार्ड की ओर जाते हैं। मरीज को वार्ड में भर्ती किया जाता है। अंदर किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। मॉक ड्रिल के दौरान आइसोलेशन वार्ड में मरीज का इलाज करने और उसका सैंपल लेने के लिए जाने वाला चिकित्सक पूरी किट पहनकर मरीज का सैंपल भरता है और सैंपल को सुरक्षित जांच के लिए भेज दिया जाता है। सैंपल लेने के बाद आइसोलेशन वार्ड का गेट बंद किया जाता है। इस वार्ड की ओर आने वाले प्रत्येक रास्ते को बंद किया, ताकि कोई ओर व्यक्ति वार्ड की ओर न आ सकें। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि विभाग की टीम किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार है। मॉक ड्रिल का मकसद बेहतर तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed