फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Modi and Yogi government working in public interest: Sahendra

जनता के हित में काम कर रही मोदी व योगी सरकार : सहेंद्र

Fri, 13 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi government working in public interest: Sahendra
फजलपुर- चिरचिटा मार्ग का लोकार्पण करते विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला व अन्य। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला ने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार में हर वर्ग का व्यक्ति खुशहाल है। आज जनता के हितों को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। उन्हें लाभान्वित करने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की गई है।
विज्ञापन

विधायक सहेंद्र सिंह रमाला शुक्रवार को फजलपुर और चिरचिटा में विधायक निधि से निर्मित मार्गों का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। बताया कि फजलपुर में ऋषिपाल पुत्र मांगेराम के मकान से जयकुमार पुत्र फूल सिंह के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य विधायक निधि की 4.36 लाख की धनराशि से किया गया है। चिरचिटा गांव में नेपाल गड़रिया के मकान से गोपाल गुर्जर के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य 9.82 लाख की धनराशि से किया गया है। उन्होंने बताया कि जनहित के लिए कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, भाग्यलक्ष्मी योजना, शादी अनुदान आदि अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसका सभी क्षेत्रवासियों को लाभ लेना चाहिए। इस मौके पर सुरेंद्र फौजी, सुधीर प्रधान, महेंद्र भड़ाना, अवध शर्मा, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed