{"_id":"66c511e75b7c3a5abe098e74","slug":"mock-drill-will-be-held-today-for-police-recruitment-exam-preparation-is-complete-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-116986-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आज होगी मॉकड्रिल, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए आज होगी मॉकड्रिल, तैयारी पूरी
Wed, 21 Aug 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा को लेकर आज मॉकड्रिल की जाएगी। मॉकड्रिल में परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने और लिफाफा खोलने सी रिहर्सल की जाएगी। अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक पाली में 4776 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दो वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, दो परीक्षा सहायक के अलावा एक-एक स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा और गेट पर चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा से पूर्व बुधवार को जिले में केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचाने, लिफाफा खोलने सहित अन्य तैयारियों की रिहर्सल की जाएगी।
- पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। बुधवार को जिले में केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाने और परीक्षा कराने की मॉकड्रिल की जाएगी। मॉकड्रिल के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लिफाफा पहुंचाने के समय की जांच कराई जाएगी और इसी के अनुसार केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाए जाएंगे। - धर्मेंद्र सक्सेना, डीआईओएस