{"_id":"5ff0a7228ebc3e3d990cb07e","slug":"mock-drill-for-corona-vaccine-to-be-conducted-on-each-chc-dm-baghpat-news-mrt518589888","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक सीएचसी पर होगा कोरोना वैक्सीन के लिए मॉक ड्रिल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक सीएचसी पर होगा कोरोना वैक्सीन के लिए मॉक ड्रिल : डीएम
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम शकुंतला गौतम
- फोटो : BAGHPAT
- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में तैयारियां चेक करें
- जिले में 10 जनवरी से प्रत्येक रविवार को फिर लगेंगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए पांच जनवरी को प्रत्येक सीएचसी पर मॉक ड्रिल होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी करें, लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दस जनवरी से जिले में प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को डीएम ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले और टीबी रोकथाम अभियान के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 वैक्सीन और मॉक ड्रिल कार्यक्रम में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। ड्राई रन के लिए संबंधित अधिकारियों को तैनात करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक सीएचसी पर तैयारी पूरी करें। छपरौली में एसीएमओ डॉक्टर दीपा, बिनौली में एसीएमओ डॉक्टर भुजवीर सिंह, पिलाना में डॉक्टर साहू, बागपत में सीएमएस डॉ बीएलएस कुशवाहा, बड़ौत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके टंडन और खेकड़ा में डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सिंह को तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारी तीन जनवरी को अपने क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। चार जनवरी को तैयारी करेंगे और पांच जनवरी को जनपद में ड्रिल होगा। अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह मौजूद रहे।
राजस्व आपदा के कर्मचारियों की सूची करें तैयार
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को निर्देश दिए कि राजस्व आपदा के अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाए। दूसरे चरण में इनके कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण लगाया जाएगा। पहले चरण में स्वास्थ्य, पुलिस, होमगार्ड का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
आरोग्य मेले में यह रहेगी व्यवस्था
बागपत। डीएम ने बताया कि प्रत्येक रविवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक कोविड-19 प्रोटोकॉल के अंतर्गत मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन पीएचसी पर होगा। सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मलमीटर का इंतजाम रखना होगा। मेले में प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे और उनका वितरण भी किया जाएगा।
व्हाट्सएप सूचना पर नहीं छोड़ सकते जिला मुख्यालय
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि कोई भी स्वास्थ्य विभाग या अन्य विभाग का अधिकारी व्हाट्सएप पर आवेदन कर जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं। जब तक अनुमति नहीं दी जाएगी, तब तक कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकता ।