फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MLA met Haryana Deputy Chief Minister for bridge

पुल के लिए हरियाणा के उपमुख्यमंत्री से मिले विधायक

Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
MLA met Haryana Deputy Chief Minister for bridge
बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने मंगलवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि छपरौली में यमुना नदी पर बन रहे पुल का 84 करोड़ में ठेका दिया गया है। कंपनी द्वारा पुल का निर्माण 26 नवंबर 2018 को शुरू किया गया था। निर्माण पूरा करने के लिए नवंबर 2020 समय सीमा तय की गई थी। मगर, नियत समय में यह कार्य होना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने स्वयं पुल निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया है। कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। इस गति से यह कार्य समय से पूरा नहीं हो पाएगा। इसका निर्माण शीघ्र पूरा कराने की बात रखी। बताया कि इस पुल के निर्माण से दोनों प्रदेशों की जनता को बहुत ही उम्मीदें है। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed