फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MLA expressed displeasure over poor power system

Baghpat News: खराब बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक ने जताई नाराजगी

Sun, 18 Jun 2023 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
MLA expressed displeasure over poor power system
फोटो संख्या 10
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली विधायक ने शनिवार को अपने आवास पर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता और दोनों विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंताओं को बुलाया और नगर ओर देहात क्षेत्र में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी जताते हुए ओवरलोड चल रहे बिजलीघरों की क्षमतावृद्धि कराए जाने संबंधित निर्देशित किया।
विधायक डा अजय कुमार ने कहा कि नगर के अलावा ग्रामीण आंचल के असारा, छपरौली, संतनगर, निरपुडा, दोघट ओर कुर्डी गांव के बिजलीघर काफी समय से ओवरलोड चल रहे है, जिस कारण आए दिन इन बिजलीघरों से जुडे गांवों की बिजली व्यवस्था धड़ाम रहती है। इसके अलावा टांडा ओर बिजवाडा में जल्द से जल्द नए बिजलीघरों को स्थापित कर ग्रामीणों को बिजली संकट से मुक्ति दिलाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने एसई सुनील कुमार को बताया कि ट्यूबवेलों के ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद समय से अवर अभियंता ओर सहायक अभियंता कागजात तैयार नहीं करते, जिस कारण उन्हें फुंके ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर समय पर नहीं मिल पाता और बिन पानी किसानों की फसलें सूखकर बर्बाद हो रही है। जिस पर एसई सुनील कुमार ने उन्हें बिजली समस्याओं का जल्द समाधान कराएं जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एक्सईएन प्रथम दुर्गेश कुमार जायसवाल ओर एक्सईएन द्वितीय केपी पुरी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed