फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MLA angry on Protocol

प्रोटोकॉल पर बिफरे विधायक

Tue, 28 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 28 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
MLA angry on Protocol
बागपत में डीएम को ज्ञापन देते बसपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत विधायक लोकेश दीक्षित बसपा नेताओं के साथ डीएम से मिलने पहुंचे तो कलक्ट्रेट का चैनल वाला गेट बंद मिला। किसी तरह विधायक अंदर पहुंचे। इसके बाद डीएम को बामनौली गांव में चकबंदी प्रक्रिया की विसंगतियों के विषय में बताया।
विज्ञापन


बसपा विधायक ज्ञापन देने लगे तो डीएम कुर्सी पर ही बैठे रहे। इस पर विधायक ने डीएम को प्रोटोकॉल याद दिलाकर खड़े होकर ज्ञापन लेने की बात कही। इसके बाद डीएम ने खड़े होकर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन


मामला सोमवार दोपहर का है। बसपा विधायक लोकेश दीक्षित, टीकरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी और अहमद हमीद विभिन्न गांवों के लोगों के साथ डीएम ह्दय शंकर तिवारी से मिलने पहुंचे । कलक्ट्रेट में चैनल वाला गेट बंद मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद बसपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल दूसरे गेट से पहुंचा, दूसरा दरवाजा भी बंद था। यहां मौजूद  सुरक्षाकर्मी ने बसपा नेताओं के साथ आए अधिक लोगों को देख दरवाजा बंद कर दिया। बसपा विधायक ने यहां किसी तरह गेट खुलवाया और डीएम ऑफिस पहुंचे। दीक्षित ने डीएम के सामने गेट बंद होने पर आपत्ति जाहिर की। इसके बाद बामनौली में चकबंदी प्रक्रिया और कांशीराम कॉलोनी की दंपति की समस्या रखी। 

तहसील क्षेत्र के बामनौली गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। गांवों के धनाढ्य लोग गरीबों की जमीनों पर अपना कब्जा करके उन्हें गांव से पलायन करने पर मजबूर कर रहे हैं। डीएम को बताया सरूरपुर कलां गांव की महिला चंद्रो देवी की जमीन पर भी कुछ लोगों ने कब्जाया। डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बसपा जिला अध्यक्ष जयकुमार जाटव, ओमप्रकाश कश्यप, फिरोज खान, रोबिन, इरशाद अल्वी, चेतराम, राज कुमार, ओम सिंह, डॉ. बेगराज , धर्म सिंह, डॉ. श्याम सुंदर, डॉ. सुधीर  आदि रहे। 

  बसपा नेता ज्ञापन देने लगे तो डीएम कुर्सी पर ही बैठे थे। इस बीच विधायक ने उन्हें प्रोटोकॉल की बात कही, इसके बाद डीएम ने खड़े होकर ज्ञापन लिया। विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा कलक्ट्रेट का गेट बंद नहीं होना चाहिए। यह बेहद दुखद है। दूसरे डीएम को उनका ज्ञापन खड़े होकर लेना चाहिए था।


गेट बंद करने की प्रथा नहीं बदली तो आंदोलन होगा। वहीं डीएम ह्दय शंकर तिवारी  ने कहा विधायक ने आने की पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। चकबंदी प्रक्रिया के जिस मुद्दे पर वह आए थे, वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चल रहा है। उन्होंने नियमानुसार ज्ञापन लिया । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed